Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन करियर के लिहाज से सुखद परिणाम लाएगा, क्योंकि नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता हैं, जिसके कारण आप उन्हे लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे और उनके लिए किसी दावत का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।
वृष राशि : आज का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए बेहतर रहेगा व धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ परेशानियों से घिरे रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, इसलिए किसी भी कार्य को दौड़कर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने पार्टनर से किसी बहसबाजी में पड सकते हैं। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जो लोग सट्टेबाजी में धन को निवेश करते हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि नकारात्मक प्रभाव दिखाएगी, इसलिए आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको आज किसी डील को मजबूरी में फाइनल करना पड़ सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कर्क राशि : आज आपको अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। बीते समय में किए गए निवेशों से आपको लाभ मिलेगा, जिससे आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख मन में प्रसन्नता होगी, लेकिन अपने माता-पिता से बातचीत करते समय आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। घर के किसी कार्य को करने में लोगों में कोई आपसी वाद-विवाद पनप सकता है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।
सिंह राशि : आज आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी विपरीत समाचार को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। सरकारी कार्यों को करते समय आपको ऑफिसर से बातचीत करते समय किसी भी गलत शब्द को इस्तेमाल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके कार्य को लंबे समय के लिए लटका सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातक किसी ऑफिसर से वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कन्या राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती दिख रही है, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन जो लोग किसी नए कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, क्योंकि संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आप बेवजह किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के सदस्य भी आपके व्यवहार को देखकर आपसे बातचीत कम करेंगे, लेकिन आप इसे प्राणायाम अथवा योगा करके भी अपने तनाव को कम कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। अपने वाहन को किसी को भी देने से बचना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के पैदा होने का भय बना हुआ है। जमीन या मकान खरीदने का सपना देख रहे लोगों का यह सपना पूरा होगा।
वृश्चिक राशि : आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों से काम लेना होगा, जिसके लिए उन्हें उनसे बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति न होने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय अपने मन की बातों को साझा नहीं करना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी का प्लान भी बना सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है वह अपने आंखों से देखकर ही किसी को कुछ कहना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित है, तो आपको उसमें जीत मिल सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आपको अपने मन की चंचलता पर काबू रखना होगा, जिसके कारण आप अपने व्यापार के किसी साथी से बातचीत करते समय कुछ भी बोल सकते हैं, जिसका  आपके साथी को बुरा लग सकता है, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। सायंकाल का समय आज आप संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि देखकर प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में काम के सिलसिले में लापरवाही बरत सकते हैं, जो आपको बहुत महंगी पड़ेगी, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो उसे अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही ले। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और भागदौड़ भी अधिक रहेगी, जिसके बाद सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, जो जातक लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है, क्योंकि उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को भी आय के कई मौके प्राप्त होंगे, लेकिन वह उनसे लाभ तभी कमा पाएंगे, जब उन्हें पहचानेंगे। आज आपके भाई बहन आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं, जिसे आप भी मानेंगे। जीवनसाथी से आज आप कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, जिसमें आपको उनकी बात सुननी भी होगी। यदि आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़े, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही करें।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...