Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नई योजनाओं में भी धन का निवेश करेंगे। परिजनों के सहयोग से आज आप कोई छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में आज अत्यधिक काम मिलने से व्यस्तता बनी रहेगी,जिसके कारण परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे और किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने जा सकते हैं।



वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आप अपने कुछ मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी तभी उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।



मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला बहुत ही सावधानी से लें। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण रखेंगे और भाग्य में वृद्धि होने के कारण आज आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और कुछ अन्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।



कर्क राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने आलस्य के चक्कर में अपने काफी कामों पर ध्यान नहीं देंगे। आप कुछ अनजाने लोगों से दूरी बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपने कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएं। किसी से बहस बाजी में पड़ने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने परिजनों से सीख और सलाह लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। यदि कोई समस्या हो तो आपको उसमें सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपको परेशान कर सकता है।

Read Also  गांव के रंग में रंगी मुख्यमंत्री की होली: गुलाल, गीत और जनसैलाब का अद्भुत नजारा



सिंह राशि : आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप निसंकोच अपने काम में आगे बढ़ेंगे और जिसका अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप सावधानी बरतें। यदि आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बातचीत करते समय मधुरता को बनाएं नहीं रखा होगा तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी अपने पुराने मित्र से घनिष्ठता बढ़ेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।



कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अपने आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। आप एक बजट प्लान करके चलना चाहिए,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई सूचना सुनने को मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विपक्षियों से सतर्कता बरतनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने साथी की बात पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ निजी मामलों को घर पर ही सुलझाना बेहतर रहेगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है,नहीं तो समस्या हो सकती है और आप विभिन्न परिस्थितियों में भी नियंत्रण बनाए रखें। आप उत्साह से भरे रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कला व कौशल से आप बेहतर रहेंगे और रुके हुए कार्यों में भी आप तेजी रखेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे,जिसके लिए उन्हें भागदौड़ भी करनी होगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी करीबी से अपने मन की बातों को छुपाना होगा, नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकता है। भावुकता में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका काम पर पूरा फोकस रहेगा। आप किसी भी वाहन की खरीदारी में पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपको कुछ घरेलू मामलों में किसी व्यक्ति से मदद की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में यदि आज आपके ऊपर कोई आरोप लगाए तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।

Read Also  आज का राशिफल




धनु राशि : आज का दिन आपके लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आज आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे और आपको कोई अच्छा कार्य सौंपा जा सकता है। कारोबार कर रहे लोग आज पूरी रूचि दिखाएं,नहीं तो उनके काम लटक सकते हैं। आज आपके भाईचारे की भावना का बल मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी और मजबूती आएगी। आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की कुछ गलतियों को माफ करना होगा और आप परिवार में बच्चों के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।



मकर राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत पर पूरा ध्यान देंगे। घर परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आज आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आज आपको कुछ अच्छे परिणाम सुनने को मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आप मेल मिलाप करेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आप काफी हद तक निजात पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो लोगों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।



कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे और परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,रचनात्मक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको अपने परिवार में सदस्यों का सहयोग व समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे,तो आपकी समस्या भी सुधरेगी।

Read Also  आज का राशिफल



मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी लोगों से सावधान रहें,क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको किसी पिछली की हुई गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थी आज आलस्य के कारण अपनी पढ़ाई पर कम ध्यान लगाएंगे,जिससे उन्हें परीक्षा में समस्या आ सकती है। आपको किसी मामले में क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो वह परेशान हो सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी योजनाओं को वह फिर से शुरू करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...