Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल




मेष राशि : आज आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा और दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों व माता पिता की सेवा में भी लगाएंगे। आपको किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में चल रही योजनाओं पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।




वृष राशि : आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके लिए विवाह के उत्तम अवसर आएंगे। आप अपने परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार व घर से दूर जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह अपने परिवार के सदस्यों से मेल मिलाप करने आ सकते हैं। रात्रि के समय आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम की अधिकता के कारण आपको अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।




मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। भाइयों के साथ चल रही अनबन को आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो दूरियां अधिक आ जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। विद्यार्थी आज इधर-उधर घूम कर ही समय व्यतीत कर देंगे,लेकिन उन्हें अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको शीघ्रता व भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए बाद में पछतावा होगा,इसलिए सावधान रहें। कार्य व्यवसाय में बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। संतान का धार्मिक कार्य के प्रति रुझान देखकर आपका मन प्रसन्न होगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज विवाह बंधन में बध सकते हैं। राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको देव दर्शन का लाभ मिलेगा।

Read Also  कौशल्या धाम चंदखुरी में 22 जनवरी को होगा भव्य रामोत्सव का आयोजन




सिंह राशि : आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। संतान को कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो बड़ों की सुनना भी बेहतर होता है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


कन्या राशि : आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा,क्योंकि वह अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आप कुछ समय वृद्धजनों की सेवा व दान पुण्य के कामों में भी लगाएंगे। यदि आपको कोई मित्र निवेश संबंधी योजना को समझाए,तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना मामला सुलझ सकता है,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं,उन्हें आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।




तुला राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आपको किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। आपकी भागदौड़ अत्यधिक रहने के कारण मौसम का व्यापक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,जिसके कारण आपको थकान,बुखार और सिरदर्द आदि हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी कोई बहस बाजी हो,तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है।


वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आपको यदि किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े,तो उसमें भी धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके कुछ शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते करने में व्यतीत करेंगे। आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं का भी समाधान कराना होगा,लेकिन उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा।

Read Also  हेलीकॉप्टर दुर्घटना : ब्लैक बॉक्स बरामद, एकमात्र जीवित बचा सैन्य कर्मी जीवन रक्षक प्रणाली पर




धनु राशि : आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी धन खर्च करेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनकर समझकर ही कार्य करना होगा,नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है।


मकर राशि : आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने पर भी विचार विमर्श कर रहे हैं,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उनका समाधान आप जीवनसाथी के साथ मिलकर खोजने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,क्योंकि आपका कोई रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों पर धार्मिक स्थानों पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उसमें खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा।


कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपका किसी संपत्ति की खरीदारी का सौदा टल सकता है,लेकिन जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आ भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपका खर्चा भी अधिक होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,उन्हें जनसभाएं करने का मौका मिलेगा,जिसके कारण उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। माता से आप अपने मन की कुछ बातों को शेयर करेंगे,जिसके कारण आपको आपका मानसिक बोझ कम होगा।


मीन राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में छोटे बच्चे यदि आपसे कुछ फरमाइश करेंगे,तो आप उन्हे पूरी करते नजर आएंगे। माता-पिता के सहयोग से आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं,जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स की मदद से शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...