Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आप अपने कामकाज को लेकर काफी चिंतित भी रह सकते हैं। लेकिन, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपका भ्रम है। आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। ऑफिस में आज थोड़ा संभलकर रहें और अपने काम पर फोकस करें। किसी के साथ बहस न करें बल्कि, उनकी राय सुनें। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।
वृषभ राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप भविष्य में किसी बड़ी यात्रा की योजना बनाएंगे। इतना ही नहीं आप अपने घर या दुकान का निर्माण कार्य शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आपके मन में अच्छे भाव आएंगे और आप काफी हल्कापन महसूस करेंगे। आपके प्रिय व्यक्ति आपके सामने अपने दिल के राज खोंलेंगे। इस राशि के जो लोग शादीशुदा है उनके लिए वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपकी अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इतना ही नहीं आज आप मानसिक तनाव के कारण काफी परेशान रहेंगे और आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रह सकती है। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी आमदनी काफी अच्छी रहने वाली है। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

कर्क राशि : इस राशि के लोग आज थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं। हालांकि, व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको सलाह है कि आज अपने पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें। साथ ही आज आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। शादीशुदा लोगों को आज अपने पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। आज काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कुछ काम आपकी सलाह लेकर भी बनेंगे। आज का दिन कुछ नए कार्य करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। जीवन में जो असमंजस था वह अब दूर होगा। इतना ही नहीं आज आपकी आय में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। समाज में आज आपको सम्मान मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक कार्य में योगदान करने के लिए पुरस्कार भी दिया जा सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

 

कन्या राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आने से आप काफी असहज महसूस करेंगे और इससे आपकी मानसिक चिंताएं भी बढ़ेंगी। आपका ध्यान जीवनसाथी पर ज्यादा रहने वाला है। आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ झगड़ा न करें। काम के सिलसिले में आपका तेज दिमाग आपको जीत दिलाएगा और इसी के बर पर आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को किसी एक्सपर्ट की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

 

तुला राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपनी संतान को काफी स्नेह देंगे। इतना ही नहीं आज दांपत्य जीवन में स्थितियां काफी हद तक कंट्रोल में रहेगी और आप दोनों के बीच चल रही परेशानियों में कमी आएगी। आपको सलाह है कि अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उनसे बहस न करें उनकी बात को ध्यान से सुने। फिलहाल, कामकाज से दूर रहे वरना आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जाप करें।

Read Also  आज का राशिफल 

 

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की आपको परिवार में कहा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी और आपके खर्च भी जरुरत के अनुसार ही होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों में आपसी लड़ाई होने की संभावना है। ऐसे में आपको दखल देना चाहिए। कामकाज में आपके प्रयास रंग लाएंगे और नौकरी में आपको बहुत अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा और जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, अपने जीवन साथी से किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा कर कोई रास्ता निकालेंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

 

धनु राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपको यात्रा करने से बचना होगा। दरअसल, आज का दिन यात्रा के लिहाज से अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। फिलहाल आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आज आपका पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आपकी समझ और कार्यकुशलता आपके काम आएगी। प्रेम जीवन में काफी तनाव भरा समय रहने वाला है। दरअसल, आज आपका पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

 

मकर राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। दरअसल, आज आप खुद पर ध्यान देंगे। आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे और इसके लिए भरपूर प्रयास भी करेंगे। काम के सिलसिले में आपको कई बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। इस दिशा में प्रयास फलीभूत होंगे। लव लाइफ में आज रोमांस के मौके मिलेंगे। आमदनी आपकी सामान्य रहेगी लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : इस राशिवालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। इतना ही नहीं आज आपके कार्यों में आ रही रुकावट दूर होंगी। फिलहाल, आपकी स्थितियों में सुधार होगा और आप खुद पर अधिक विश्वास करेंगे। घर परिवार में आज सुख शांति बनी रहेगी और मनोरंजन का माहौल रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं वे भी आज अच्छा समय महसूस करेंगे। अपने प्रिय को खुश रखने के लिए आज आप काफी प्रयास करेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

मीन राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। जिससे आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आज आपके खर्च अधिक रहने वाले हैं। आज आप काफी खर्च करना चाहेंगे। काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका प्रिय आपकी कमी महसूस करेगा। जो लोग शादीशुदा है उनके लिए आज का दिन दांपत्य में काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ गलतफहमियां दूर होंगी।आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...