Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके धन प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोध लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा,लेकिन आपको किसी पुराने चल रहे विवाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ठीक होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी,लेकिन संतान की संगति को देखकर आपका मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको कुछ चिंता बता सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की आपको चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आपको अपने साले व बहनोई को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। कारोबार कर रहे लोग अपनी बुद्धि से उन्नति करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी।


कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। आलस्य के चक्कर में आप अपने काफी कामों को छोड़ देंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। आपको आवश्यक निर्णय सोच विचार कर लेना होंगे। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। आप अपने किसी परिजन के घर पूजा पाठ भजन,कीर्तन,आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको जल्दबाजी में आज किसी भी लेनदेन को करने से बचना होगा।

Read Also  आज का राशिफल




सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पिछले किए गए निवेश का फायदा मिलेगा,लेकिन जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,उन्हे कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा,जिससे उनके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था,तो वह आज समाप्त होगा और सुख शांति बनी रहेगी। आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।


कन्या राशि : आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में भी आपको मन्न मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने में सफल रहेंगे।




तुला राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप जीवनसाथी को या संतान को किसी नए व्यवसाय को करवाने जा रहे हैं,तो उसे छोटा सोचकर ना करें,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रह जातकों तो आज प्रमोशन मिल सकता है,जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उनके लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आज आप सुख के साधन जुटाने में व्यस्त रहेंगे और आपके कुछ शत्रु नए भी उत्पन्न हो सकते हैं।


वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई अपना लम्बे समय बाद मिल सकता है,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आप मित्रों के साथ यदि कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएं,तो उसमें पिताजी से बातचीत करके जाना बेहतर रहेगा। आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्चे आएंगे,जो आपके परेशानी का कारण बनेंगे। आपको किसी पिछली की हुई गलती को लेकर चिंता बनी रहेगी।


धनु राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए कार्य को करने का मौका मिलेगा और अधिकारी भी आपके उन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। भागदौड अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से आप किसी बात पर उलझेंगे,लेकिन वह गलत होगी,इसलिए उनकी बात सुनना बेहतर रहेगा। आपको अपने धन के संचय करना ध्यान देना होगा,नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल 9 जून राशिफल 2020




मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपके सामने एक के बाद एक नई समस्या आती रहेंगी जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको घर से बाहर लोगों से बातचीत करते समय अपने मन में चल रही समस्याओं को छुपाना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी को आप किसी नए व्यवसाय को कराने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक कार्य को करने का आज आपको अवसर मिलेगा,जिससे आपके मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आप अपने सुख साधनों में वृद्धि करेंगे। आपको भरपूर सुख मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी से संबंधित कार्य आज पूरे होंगे,इसके बाद आपको तसल्ली होगी। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी कुछ योजनाओं से मन मुताबिक लाभ कमाएंगे,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको मेहनत के बाद भी उतनी सफलता नहीं मिलेगी,जितनी की आपको उम्मीद थी,जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आपको सोच समझकर ही किसी निर्णय को लेना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आज किसी अनहोनी के होने की आशंका बन रही है,इसलिए सावधान रहें। आपके आज कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...