Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपका कार्य करने में मन भी नहीं लगेगा। आपके ऊपर यदि पहले से कुछ कर्जा था, तो वह और बढ़ सकता है। आपकी किसी नजदीकी परिजन से मुलाकात होगी। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा। यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनपे, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।



वृष राशि : आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जीवन साथी से आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो प्रेम संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। आपको कुछ छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी, जिनके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सुनहरा मौका मिल सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।



मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई उचित रिश्ता आने से सभी प्रसन्न रहेंगे। किसी खास मित्र की मुलाकात से आपके मन को सुकून मिलेगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलाने लेकर जा सकते हैं। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं, वह उसे छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। आप यदि अपने मन के विचारों को किसी के सामने जाहिर करेंगे, तो वह बाद में आप का मजाक बना सकता है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को लेेंगे शपथ



कर्क राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। किसी अनुभवी व प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में आपको चुटपुट लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा, तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से आपको किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।



सिंह राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य मे किसी प्रकार की समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन की खरीदारी में सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें अभी आप को राहत नहीं मिलेगी।विद्यार्थी लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं। आपके कुछ मित्रों द्वारा आपको कोई धन संबंधित योजना का पता चलेगा, लेकिन उसमें निवेश करने से बचें।



कन्या राशि : आज आप अपनी बल व बुद्धि से काफी सारी समस्याओं का हल खोजने में सफल रहेगे और आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसके आपके पास कमी थी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन आपके मन में व्यर्थ की उलझनो के कारण समस्या रहेगी। समाज में अच्छी छवि आपकी पहचान बनेगी, लेकिन आपके मन में चल रही उलझनों के कारण आप किसी व्यक्ति से कुछ कठोर शब्द बोल सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशानी होगी। वरिष्ठ सदस्यों से भी आपको डांट खानी पड़ सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आयेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी आज कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी, जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। लेकिन माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ आप पार्टी करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगायेगे। परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में खुशियां भरा माहौल रहेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के सुंदर भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपसे पिछली कुछ गलतियां हुई थी, तो आपको उन्हे सुधारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के सुंदर भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनके लिए जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपसे पिछली कुछ गलतियां हुई थी, तो आपको उन्हे सुधारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपको काफी सारी समस्याओं का हल मिलेगा।

Read Also  छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का नेतृत्व मुख्यमंत्री को, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए



कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यापार में नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है, आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी। आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको किसी फाइनेंस कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ मित्र भी आपके विरोधी नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। प्रेम संबंध और अत्यधिक प्रगाढ़ होंगे।



मीन राशि : आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहने वाला है। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी। आपकी किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन घर में सुख शांति में कुछ खलल आ सकता है, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य को चोट लगने लगने के कारण भागदौड़ अत्यधिक होगी। विद्यार्थी किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उनको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...