Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल  - Ekhabri.com

आज का राशिफल 

मेष राशि : आज आपके मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल बनी रहेगी, जिसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ेगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करके किसी नुकसान में आ सकते हैं, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपनी माता जी की सेहत में भी कोई यदि गिरावट महसूस हो, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी दिनचर्या बेहतर रहेगी, लेकिन आप अपने कामों मे आगे बढ़ेंगे। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी नए घर की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए कोई डील फाइनल कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा।

 

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्त हो सकती हैं, लेकिन विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।

 

 

कर्क राशि : आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप ईर्ष्यालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आपको उसे मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच कोई बहस हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे आसानी से पूरी करेंगे। आपको ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही समस्या बन सकती है। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नई चीजों को शामिल करेंगे। आपका किसी संपत्ति को लेकर यदि वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने भाई व बहनों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपके इन्वेस्टमेंट को लेकर कोई सलाह दे सकता है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई हड्डियों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएंगे, तभी आप अपने भविष्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे।

 

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन आदि से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें। आपकी कोई पुरानी गलती के लिए आपको पछतावा होगा। आप किसी परिवार के सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले, तो वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में ले, तो अच्छा रहेगा।

Read Also  मुख्यमंत्री ने कहा—जनसेवा के प्रतीक थे बनवारी लाल अग्रवाल

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों अपनी आगे की जिंदगी के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में भी आपकी कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार करेंगे।

 

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर किसी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें।

 

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बहकावे में ना आए। यदि कुछ पारिवारिक समस्याएं यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके बिजनेस की कोई नई डील फाइनल होगी। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके बॉस से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे और वह आपके प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अच्छा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

 

Read Also  आज का राशिफल

मीन राशि : आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग प्रमोशन मिलने से काफी खुश रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकर की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *