Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपकी लगन देखकर आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो अपने बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको इनकम के स्रोतों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृष राशिः आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें और आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही बने रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि की भी योजना बनाएंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों में काफी संघर्षों के बाद सफलता मिलेगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। माताजी आपको किसी काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर से बातचीत करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में नुकसान होगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आप दिल के वजह दिमाग की सुने, जिससे आपके काफी काम पूरे होंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चों आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपके परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझन आपको परेशान करेंगी। आपकी टेंशन बढ़ेगी। दूसरों के मामले में आप बेवजह ना बोले। नौकरी में बदलाव की यदि आप योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपके कार्यों में आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि : आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

Read Also  आज का राशिफल

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को शामिल करेंगे, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपने किसी से यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *