Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता को किसी तीर्थस्थान पर लेकर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी राहत नहीं मिलेगी और वह कोई नया मोड़ ले सकती है। सायंकाल के समय आपकी योजनाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है,जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे,लेकिन  आपको परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसले को लेते समय ध्यान देना होगा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा आवश्यक है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपका कोई जमीन ज्यादाद से संबंधित मामला आपको हानि पहुंचा सकता है और आपको अपनी बात लोगों के सामने दृढ़ता पूर्वक रखनी होगी,तभी आप कामयाब हो पाएंगे। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं,लेकिन आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आपका किसी संपत्ति का सौदा पूरा होगा,जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा,लेकिन आपको किसी के कहने पर अपने धन का निवेश नहीं करना है,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा,जो लोग नए व्यापार करने की सोच रहे हैं,वह कुछ योजनाएं बनाएंगे,लेकिन उन्हें अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को भी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको व्यर्थ में व्यय करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपके भौतिक साधनों में वृद्धि होगी,लेकिन आपको किसी से भी कटु वचन बोलने से पहले सावधान रहना होगा। आप संतान के भविष्य के लिए यदि कोई योजनाएं बनाने जा रहे हैं,जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके भौतिक सुखो व साधनो में वृद्धि का दिन रहेगा जिससे आपकी कीर्ति और बढ़ेगी और आपके चारों ओर का वातावरण के सुखमय रहेगा। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी। परिजनों व सहकर्मियों से आज आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपको किसी गुप्तचर की बातों को सुनना होगा,वह आपके फायदे की हो सकती हैं। आपको नौकर का भी सुख मिलता दिख रहा है,लेकिन विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। यदि बिजनेस कर रहे लोगों का कोई प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका हुआ है,तो उसको हरी झंडी मिल सकती है,लेकिन आपको बुद्धि से विवेक से लिए गए निर्णय में ही सफलता प्राप्त होगी और आपके पुरुषार्थ व आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग मिलता दिख रहा है। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। यदि माताजी से कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको व्यापार में कुछ और निवेश करने से पहले विचार विमर्श करना होगा,तभी आप उसका भरपूर लाभ उठा पाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा, जिसके कारण आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता रहेगी,लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे। आपको किसी नए वाहन को खरीदने का शुभ रहेगा और आपके कुछ रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। संतान को द्वारा कोई ऐसा कार्य होगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा,लेकिन आपका प्रेमजीवन जी रहे लोगों में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है,जिसको बातचीत के जरिए ही सुलझाना बेहतर रहेगा।

तुला राशि : नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया या अपने धन का कहीं पर निवेश किया,तो वह आपको आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको किसी मित्र से मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर कर देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। राजनीति  प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होती दिख रही है। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं,लेकिन आपको धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर सम्मान प्राप्त होगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा और जिसके कारण आप अपने व्यवसाय के रुके हुए कार्य को पूरा करने मे समय व्यतीत करेंगे,लेकिन आपको किसी कानूनी कार्य में जीत मिलती दिख रही है। आपको किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होते समय खान-पान व तेज मसालों से बने व्यंजनों को खाने पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। सायंकाल के समय किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको परिवार में छोटे बच्चों की बातों को सुनना व समझना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के उत्तम रहेगा। आप किसी पूजा-पाठ,सत्संग आदि में भी सम्मिलित हो सकते हैं,जो लोग नया व्यापार चला रहे हैं,उन्हें कुछ योजनाएं बनानी होंगी,तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। सायंकाल के समय राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ नेताओं से मिलने का मौका मिल सकता है। यदि भाई व बहनों से कोई तनाव चल रहा है,तो उसमें भी सुधार होगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार में आपकी बातों का मान होगा,जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अपनी चतुर बुद्धि से अपने सभी कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे,जिसे देखकर उनके कुछ शत्रुओं को परेशानी होगी,लेकिन उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। यदि आपका धंन फंसा हुआ था,तो उसके वापस आने की पूरी संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस की ओर ध्यान देना होगा,लोगों के साथ बेकार में बैठकर समय व्यर्थ ना करें,नहीं तो वह आपका कोई विवाद भी करा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए पुरानी देनदारियों से छुटकारा लेकर आएगा। आप अपने पुराने रुके हुए कार्य को पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं,लेकिन आप शत्रुओं को अपने रास्ते से ही नाश करने में सफल रहेंगे,लेकिन फिर उनको लेकर चिंतित रहेंगे। आपको अपने बढ़े खर्चों पर लगाम लगाने बाद में आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं,जो लोग इस नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,उन्हे कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो उनका सौदा गलत साबित हो सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जहां आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,जिसके कारण वह किसी से कुछ भी बोलने से पहले नहीं सोचेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं,जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए गुरुजनों से सलाह मशवरा करना होगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

अवैध अतिक्रमण पर चला पिला पंजा, दो मंजिला इमारत गिराई गई

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *