Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के विलासिता पूर्ण माहौल का लाभ उठाएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएं। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप संतोष का अनुभव करेंगे, लेकिन रात्रि के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन इसमें आप परेशान नहीं होंगे, क्योंकि आपके पास धन अत्यधिक मात्रा में होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि : आज के दिन आपका मन कुछ दुखी रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई समस्या हो, तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज यदि आपपास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण थोड़ा प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन व्यापार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ चेंज कर सकते हैं जोकि आवश्यक है, लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करें, तो उसमे अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। साझेदारी में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप किसी भी मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो फिलहाल कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आप अपने धन को बढ़ाने की योजना में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धन का निवेश करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपना धन शेयर बाजार में निवेश ना करें, नहीं तो वह डूब सकता है और आज आपका यदि अपने भाइयों से कोई मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से पारिवारिक बिजनेस में आज आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जिस व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आपको कोई पुराना मित्र भी आमंत्रित किया जा सकता है, जिसके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप सुबह से ही एक के बाद एक घर के पिछले कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भर रहेगा। राजनितिक दृष्टिकोण से आपके ऊपर भाग्य की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आप जिस कार्य को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समर्थन करने का मौका मिल सकता है। संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। सायंकाल के समय किसी महान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिनसे आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आज आप किसी व्यवसाय को करना चाहते हैं तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपको उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। आज दिनभर अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके ऊपर यदि कोई परेशानी आएगी, तो आप उसका सामना साहस से करेंगे और जो कार्य निर्भीकता से करेंगे उसमें सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा दी हुई थी, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आज आप अपने काम को न टालें ।

धनु राशि : आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है। परिवार में भी आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कुछ भली बुरी बाते सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से आज फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथी कर्मचारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, जिसके कारण आप उस कार्य को सायंकाल तक समाप्त करने में सफल रहेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने लाभ के अफसरों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आपकी माता जी से यदि आप किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो वह लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकोे को आज अपने अधिकारियों से मदद मांगने पड़ सकती है। यदि आज आप अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपको हर मामले में सावधानी बरतना होगा। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज आपको चुपचाप सहना होगा, नहीं तो रिश्तोे मेे दरार पड सकती है। आज आप अपने ससुराल पक्ष के व्यक्ति से उधार मांगेंगे, तो आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपका यदि कोई कार्य धन की वजह से लटका हुआ है, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की देख आज मन मेे प्रसन्नता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...