Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने काम से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको अपने जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको परिवार में छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आप किसी से कोई वादा सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी और आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान के ऊपर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपके मन मे बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे, जो आपके बिजनेस में चार चांद लगाएंगे। माता-पिता से भी आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने बॉस को कोई सुझाव देंगे, वह उन्हें खूब पसंद आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए धन को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको अपने बिजनेस की डील पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। शेयर मार्केट आदि में आप इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस की नई योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। जल्दबाजी के कारण कोई गलती आपसे हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने घर मकान आदि की रंगाई पुताई की योजना भी बना सकते हैं। आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी जीवनसाथी आपके काम में पूरा साथ देंगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप किसी घर मकान आदि को खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरी अवश्य करेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। किसी कानूनी मामले में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस की कोई डील आपकी फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से धोखा मिल सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में आपको खुशहाली रहेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके बिजनेस के लिए योजनाओं को गति मिलेगी।
मीन राशि : आज आपका मन व्यवसाय के कामों  को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको  अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में अपने बॉस की बातों को इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको धन को लेकर कोई लेनदेन भी सोच समझ कर करना होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *