Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। समाज में शुभ व्यय से उनकी कीर्ति बढ़ेगी। आपका यदि किसी डील पर विचार विमर्श चल रहा था, तो वह भी फाइनल होगा। आपको आज कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए बाहर के खानपान से परहेज रखें। राज्य से भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित आप पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।




वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा,लेकिन आपको एक बजट प्लान करके चलना होगा,तभी आप अपना कुछ धन भविष्य के लिए भी सचंय कर पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे,तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी कुछ धन नव्यय करेंगे। परिवार के लोग आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। माता पिता के सहयोग से आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।


मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा,जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं,उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी क्रिएटिव काम को करने में आप पूरा दिन बिता देंगे,जो काम आपको सबसे प्रिय है,आप उसे करके रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन आपके दिमाग में कुछ योजनाएं आएंगी,जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लागू करेंगे और उनसे लाभ भी अवश्य कमाएंगे। आपकी कोई लेन-देन की समस्या परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है,जिसे आपने अभी तक छुपाकर रखा हुआ था।




कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप जिस भी कार्य को करें,उसे पूरी लगन व मेहनत से करें तो उसमें सफल अवश्य होंगे। आप आपने कुछ अधूरे पड़े हुए कार्य को निपटाने के लिए भी योजना बना सकते हैं,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बनाने में आप कामयाब रहेंगे। जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे,उन्हें अपने किसी मित्र की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है।


सिंह राशि : आज का दिन आप धर्म और अध्यात्म के कार्यों में जुटे रहेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा,लेकिन उनको इधर-उधर की बातों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। नौकरी कर रहे जातकों को कोई मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसे देखकर उनके साथी भी परेशान रहेंगे। आपको रात्रि का समय अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। माताजी से आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो सकती है। जो लोग प्रेमजीवन जी रहे हैं वह साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल




कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि आपके परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके रूखे व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य आपसे थोड़ा ना खुश रहेंगे,इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आपको किसी नए कार्य को भाग्य पर भरोसा रख कर आत्मविश्वास के साथ करना होगा,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके शत्रु आपके किसी कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे,लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें मात देंगे।


तुला राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आपके सुलझ सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला आपके लिए कुछ परेशानी पैदा कर सकता है। सट्टेबाजों से आज सावधान रहना होगा,नहीं तो अपना सारा धन गवां सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ पुरानी लटकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास के लोगों से कुछ परेशानी हो सकती है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बिगड़ सकता है।


वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहेगा क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्ज था,तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आप आनंद उठाएंगे। कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परेशानियों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे और रिलैक्स महसूस करेंगे। काम में आज एक नई जान आएगी। व्यापार में यदि आप कुछ नवीनता ना सके,तो आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

Read Also  महतारी वंदना योजना : 70 लाख 26 हजार 352 में से 11771 आवेदनों को किया गया रिजेक्ट, देखें लिस्ट




धनु राशि : आज का दिन आपको सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनको पहचानकर आपको उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से उठाएं,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह उसे छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।


मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी समस्या के दूर रहने से फायदा होगा,लेकिन उनका कोई साथी उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी,तो वह आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और किसी पार्ट टाइम कार्य को करना चाहते हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।


कुंभ राशि : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया,तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आपका कोई अपना आपको समय पर मदद ना करने के कारण आपका मन दुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है,इसलिए आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में नहीं करना है वह सोच विचारकर करना बेहतर रहेगा। व्यापार में आ रही समस्याओं के लिए आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करना होगा।

Read Also  आज का राशिफल




मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है,क्योंकि व्यापार को जोखिम उठाना आपके लिए हितकर रहेगा,इसलिए दिल खोलकर जोखिम उठाएं। आपको यदि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। इससे आपको प्रसन्नता होगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। परिवार में चल रहे वाद विवाद को भी आपको मधुर वाणी का प्रयोग करके ही समाप्त करना होगा। परिवार के किसी अहम मुददे पर वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...