Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

वृष राशि : आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला ले,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना भी बेहद जरूरी होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी नए कार्य में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे,जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आपका कहीं सैर सपाटे का प्लान बन सकता है।

मिथुन राशि : आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी,लेकिन सायंकाल के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान को किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा थी,तो वह आज पूरी होगी और सायंकाल के समय आपको किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शनों का लाभ मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय अपने कामों की भी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने अपनों को छोड़ा,तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा और आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन यदि आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,तो वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा इससे आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपका अपने साझेदार से वाद विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें आपको अपनी बात पर अड़े रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह आपको किसी गलत कार्य की ओर मोड़ सकते हैं। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी,क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसमें आपको उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।

तुला राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय में रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी,लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने प्रिय के प्रति प्रगाढ़ता और बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको इससे संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन यदि उन्होंने किसी परीक्षा की तैयारी की है,तो उसके लिए वह आवेदन कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला लंबा लटक सकता है,जिसमें आपको रिश्वत भी देनी पड़ेगी।

धनु राशि : आज आपको अपने विरोधियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी,लेकिन आपको फिर भी उनसे सावधान रहना होगा। सत्ता व शासन का भी आपको गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रात्रि के समय आपको किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा जिसके कारण आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।

मकर राशि : आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,इससे आपका धन खर्च भी बढे़गा। पारिवारिक मामलों में यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी वरिष्ठ सदस्य से करें तो बेहतर रहेगा। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आप आज अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी,लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए,तो आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर आज आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपका अपने आस पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें मात देने के लिए अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है। यदि आपने लेनदेन किया तो वह आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा करा सकते है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा,जिसमें आप कुछ अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने के कारण आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

आज नजर आएगा ब्लू मून, जानिए क्या है खास बात

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...

भाजपा विधायक से ठगी का खुलासा, बड़े नेता के PA बनकर ऐंठे पैसे, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *