Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आप कोई नई योजना की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने कोई निवेश किया था, तो आपको लाभ होगा। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर सदस्यों के साथ मिल बैठकर बातचीत करेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपनी माताजी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशियां लेकर आने वाला है। मान-सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आपका कोई प्रिय मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन का भी काम शुरू कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको बिजनेस में भी कोई अच्छी सफलता मिलने से आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक रिश्ता में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपके लिए सिर दर्द बना हुआ था, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स में लगे रहेंगे। किसी नए घर मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको मिल सकता है।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से ताजगी लेकर आएगा। आपकी किसी पुरानी समस्या के उभरने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान आपसे किसी चीज को फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपका मन किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। आपके कुछ खर्च आपकी टेंशन को बढ़ा सकते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं की पुर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन आप अपनी इनकम को ध्यान में रख कर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। संतान के करियर में आज अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपने बिजनेस में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। धन को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखें और यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और आपके अंदर  एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने सभी कामों का आसानी से निपटाने की कोशिश करेंगे। काम को लेकर आपको यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी कोई बात घर के बाहर किसी को बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वास्थ्य स्वार्थ समझ सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के लिए आप कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी संतान आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते है। आप यदि किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो वहां से आपको बुलावा आ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बना हुआ था, तो आप उसे निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको उनकी भावनाओं पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *