Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशो में धन लगाने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूबता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही धन उधार ले।  यदि किसी नए कार्य को शुरू करना है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी  होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।

Read Also  सुप्रीम कोर्ट ने पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की दी अनुमति

कर्क राशि : आज आप शुभ कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। व्यापार मे आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व व्यापार दोनों में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय यदि आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव को महसूस करेंगे। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने अधिकारियों से कोई मतभेद हो सकता है, जिसमें उनको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि किसी को अपने व्यापार में पाटनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। अपने किसी परिजन के लिए थोड़ी चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टो मे आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की भूमि संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो तो उन्हे मनाने की कोशिश करें व घुमाने फिराने लेकर जाए। भाई बहनों के साथ आज आपके कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि : यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपके पिताजी के सहयोग से पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो बिना सलाह लिए ही निवेश करें, यदि किसी से सलाह ली, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर आप निवेश करेंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। व्यापार में आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, जिन पर आप विजय प्राप्त करेंगे, जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता व जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आज उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है, जिसके पूरे होने पर आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। सायंकाल के समय आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसे समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो वह आवेदन कर सकते हैं।

Read Also  सुप्रभात: कर्म करते रहना चाहिए

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने की सोची है तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मनचाही सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन राशि : आपके सामने आय के नए नए स्त्रोत आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। आज शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे। यदि आपने अपने धन को कहीं निवेश करने का मन बनाया है,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई बहनों से यदि आज कोई विरोध होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...