Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा,क्योंकि आपके परिवार के कुछ सदस्य आपके व्यवहार से परेशान रहेंगे,जिसके बाद आपका अपने भाइयों से वाद विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन पिछली कुछ समस्याओं को आप अपने पिताजी की मदद से भी समझाने में सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अत्यधिक धन का निवेश करने से अलर्ट रहना होगा, नहीं तो उनके धन की हानि हो सकती है। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे,जिससे आपको भी मानसिक शांति मिलेगी और आप अपनी कुछ समस्याओं को भी उनसे साझा करेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है,जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं,उन्हें आज पार्टनर पर भरोसा सोच समझ कर करना होगा,लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में आकर कोई फैसला लिया तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा,जिसका भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। आपको कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको स्वास्थ्य समस्या हो तो यात्रा पर ना जाये। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी जिससे उनके कुल का नाम रोशन होगा।
मिथुन राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें उनके भविष्य में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा तो उन्हें कोई पद सौंपा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतना ही लाभ मिलेगा। आपका अपने मित्र की बात सुनकर मन परेशान हो सकता है,लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।  युवा लोग कार्यक्षेत्र मे यदि कुछ बदलाव लाना चाहते है तो वह  मीठी वाणी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं जहां आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि : आज आपको अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है जिसके कारण आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। आपके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। भाग्य के हिसाब से दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन आज आप व्यापार संबंधित योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे और भविष्य में उनका लाभ उठाएंगे। परिवार में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ भी लेना पड़ सकता है,लेकिन आपको उनसे घबराना नहीं है,जाने अनजाने में आपको किसी से कठोर शब्द बोलने से बचना होगा,नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव मे सम्मिलित हो,तो वहां पर खानपान की ओर विशेष ध्यान दें व अत्यधिक तलाभुना खाने से बचना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि : आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हें वेतन वृद्धि अथवा तरक्की जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कामकाज के चलते एक शहर से दूसरे शहर भी जा सकते हैं। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और करियर के दिशा में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आपको किसी नए व्यवसाय को करने का मौका भी मिलेगा,लेकिन आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। पिताजी व भाइयों से बातचीत करके आप कुछ समस्याओं का समाधान भी खोजेंगे।
कन्‍या राशि : आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम करने के लिए रहेगा। आपको किसी वाहन को चलाते समय यातायात के नियमों का पालन रखना जरूरी होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को आज ट्रांसफर मिल सकता है। जो लोग अपने धन को निवेश करने की सोच रहे हैं,उन्हें किसी के कहने में आकर निवेश नहीं करना है,लेकिन परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर परेशान रहेंगे या कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की किसी भी बात का बुरा नहीं मानना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप कुछ धार्मिक कार्यों की ओर भी अग्रसर रहेंगे व आध्यात्म से जुड़ना और किताबें पढ़ना आपको पसंद आएगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी व चिंता बनी रहेगी। विधार्थियो के लिए दिन अति उत्तम रहेगा,लेकिन आपको अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। माताजी से यदि आप कोई मदद मांगेंगे तो आपको वह आसानी से मिल जाएगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको साझेदारी में चल रहे किसी व्यवसाय में काम करना फायदेमंद रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कार्य से लोग संतुष्ट नजर आएंगे। अपने पुराने मित्र व रिश्तेदारों से आपको मिलने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में यदि कोई रक्त संबंधी समस्या चल रही थी,तो आपको उसके लिए डॉक्टरी परामर्श लेना आवश्यक होगा। आपको अपने कीमती सामानों का ध्यान रखना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। परिवार में आज किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि : आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने जरा सी भी लापरवाही की,तो आपकी वह गलती बहुत बड़ी हो सकती है। नौकरी से जुड़े छात्रों को अपने किसी भी काम को अपने जूनियरों पर नही टालना है,नहीं तो वह लंबा खींच सकता हैं। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओ का समाधान मिलेगा। यदि आज यात्रा पर जाएं तो आपको पिताजी से सहमति लेकर जाना रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से झड़प हो सकती है,जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,जो उनके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उनमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करना होगा, तभी आप किसी मुद्दे पर पहुंच पाएंगे। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा,तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। यदि आपको कोई सलाह दे,तो आपको उसे लेने से बचना होगा,क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक होगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। आप अपने आलस के चक्कर में अपने कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातक यदि टीम वर्क के जरिए काम करेंगे तो उन्हें इसका भरपूर लाभ मिलेगा,लेकिन आपका आलस्य के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा और परेशान रहेंगे,लेकिन विद्यार्थी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपनी संतान के भविष्य संबंधित किसी पॉलिसी को लेना चाहते हैं,तो वह आपको सोच विचार कर लेना बेहतर रहेगा। यदि नेत्रों से संबंधित कोई समस्या हो,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी से भी लेनदेन करने से पहले उसके बारे में पूरी सलाह व जांच पड़ताल करना जरूरी होगा, नहीं तो वह आपको चूना लगा सकता है।  आपकी ऊर्जा को देखकर आपके विरोधी भी परास्त रहेंगे,जो लोग विदेश में नौकरी करने जाना चाहते हैं,उन्हें दलालों से बचके रहना होगा नहीं तो वह उन्हें कोई लालच दे सकते हैं,जो उनकी पुरानी नौकरी पर भी भारी पड़ेगा। आपको यदि पहले से स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्या चल रही थी,तो वह फिर से उभर सकती है,इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *