Google Analytics Meta Pixel दो करोड़ 32 लाख की लागत से पानी टंकी निर्माण के साथ होगा पाइपलाइन विस्तार - Ekhabri.com

दो करोड़ 32 लाख की लागत से पानी टंकी निर्माण के साथ होगा पाइपलाइन विस्तार

  • संसदीय सचिव ने ग्रामीणों ने की मौजूदगी में किया विकास कार्यों का शुभारंभ


महासमुंद। ग्राम पंचायत झालखम्हरिया के आश्रित ग्राम जामली व सिडगिडी तथा ग्राम पंचायत बेलटुकरी में जल जीवन मिशन के तहत दो करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से पानी टंकी निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तारीकरण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हर घर को साफ पानी मिलने लगेगा। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने विकास कार्यों की सौगात भी दी।


ग्राम जामली, सिरगिडी व बेलटुकरी में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। ग्राम जामली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। ग्रामीण अर्जुन, रोहित, उपदेश साहू, आशाराम, नामदेव साहू, दुमन सिंह चंद्राकर हेमलाल साहू आदि ने श्री सिद्ध बाबा पहाड़ी में सीढ़ी निर्माण की मांग रखी। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।


ग्राम पंचायत बेलटुकरी में पांच लाख की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा। आज बुधवार को कार्यक्रम में पहुंचे संसदीय सचिव चंद्राकर से भवन निर्माण की मांग रखी। जिस पर उन्होंने पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

Read Also  महाराष्ट्र में EVM को चुनौती, BJP की जीत के बाद क्यों हो रहा बैलेट पेपर से मतदान?


अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, आरिन भागीरथी चंद्राकर, हेमंत डड़सेना, हीरा बंजारे, सरपंच यशवंत साहू, सोनसाय निर्मलकर, केके साहू, लोकेश चंद्राकर, गजेंद्र साहू, माणिक साहू, माधव चंद्राकर मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि कुछ महीने में गांवों में पानी टंकी का निर्माण होने के साथ ही पाइपलाइन का विस्तार हो जाएगा। इससे ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। संसदीय सचिव चंद्राकर ने प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि भूपेश सरकार में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार के अड़ंगे के बावजूद किसानों का धान 2500 रूपये की दर से खरीद रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गा पटेल, नरेश सैनिक, राम परेश सोनवानी, रतन देवदास, कीर्ति बघेल, रमेश पटेल, जगदीश साहू, मनोज ढीढी, संतोष धीवर, शंकर साहू सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *