रायपुर। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम गोढ़ी में लगभग 85 एकड़ भूमि में विशेष जेल का निर्माण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह (जेल) सुब्रत साहू ने आज गोढ़ी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस विशेष जेल निर्माण के संबंध में एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ग्राम गोढ़ी में विशेष जेल निर्माण के लिए लगभग 85 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। इस जेल में 5000 बंदियों को रखने की क्षमता होगी। यहां बंदियों के लिए मूलभूत आवश्यकता जैसेः- पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाएं होंगी।
गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर के मध्य में लगभग 150 वर्ष पुरानी केन्द्रीय जेल संचालित है, जहां 1690 की बंदी क्षमता के विरुद्ध 3200 से ज्यादा बंदी निरूद्ध रहते हैं। जेल के अंदर प्रति बंदियों के लिए निर्धारित 41.80 वर्गमीटर स्थान की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय ने समय-समय पर आदेश जारी कर जेलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा भी जेलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा गया है।
स्थल निरीक्षण के दौरान संजय पिल्ले, महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. के.के. गुप्ता, उपमहानिरीक्षक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर रायपुर अतुल विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मीना साहू, तहसीलदार मंदिर हसौद आर.के. गौर, कार्यपालन अभियंता सी.एस. चन्द्राकर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग रायपुर संभाग कमांक-1 एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...