Google Analytics Meta Pixel खाद्य-आयुर्वेदिक-पर्सनल केयर और अन्य जरूरी वस्तुओं की टेस्टिंग अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में होगी - Ekhabri.com

खाद्य-आयुर्वेदिक-पर्सनल केयर और अन्य जरूरी वस्तुओं की टेस्टिंग अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में होगी

राज्य में एथेनाल-बायो डीजल प्रयोगशाला की होगी स्थापना
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। खाद्य पदार्थांे, आयुर्वेदिक उत्पाद, पर्सनल केयर सहित दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं के प्रयोगशाला परीक्षण (टेस्टिंग) की सुविधा जल्द ही अब छत्तीसगढ़ में होगी। इसके लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र, खाद्य विभाग के कालीबाड़ी स्थित परीक्षण-प्रयोगशाला और आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के ड्रग टेस्टिंग प्रयोगशाला और अनुसंधान केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इन प्रयोगशालाओं के जरिए सर्टिफिकेशन का कार्य भी किया जाएगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस संबंध में बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय, कालीबाड़ी और आयुर्वेदिक कॉलेज में पूर्व से स्थापित परीक्षण प्रयोगशालाओं में जल्द से जल्द दैनिक उपयोग की सामग्रियों के गुणवत्ता के लिए सभी प्रकार की जांच प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसी प्रकार नवा रायपुर में निर्मित होने वाले उन्नत तकनीकों से युक्त प्रयोगशाला का निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। छत्तीसगढ़ में जल्द ही एथेनाल का उत्पादन को देखते हुए इसकी गुणवत्ता के जांच के लिए बायो एथेनाल-बायो डीजल प्रयोगशाला की स्थापना के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। उन्होंने अधिकारियों के साथ पीपीपी मोड में प्रयोगशाला की स्थापना कीे संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जिन सामग्रियों की जांच इन प्रयोगशालाओं में किया जाना सम्भव न हो उनके लिए अलग-अलग सामग्रियों के परीक्षण एवं टेस्टिंग के लिए अलग-अलग प्रयोगशालाओं के संबंध में कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे प्रयोगशालाओं में एक ही प्रकार के जांच का दुहराव न हो सके।
यह जांचें की जा सकेंगी प्रयोगशाला में
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशालाओं में उच्च स्तरीय परीक्षण की सुविधा प्रारंभ होने से खाद्य सामग्रियों और पर्सनल केयर की चीजों के रासायनिक और पोषक तत्व, माइक्रो बायलॉजिकल, हैवी मेटल, कीटनाशक की उपलब्धता, पौधों की गुणवत्ता, विषैले तत्वों की उपस्थिति, एनटीबायोटिक्स की उपलब्धता, फैटीएसिड प्रोफाइल, विटामिन और खनिज तत्व, आर्गेनिक गुणवत्ता सहित अन्य जांच सम्भव हो सकेगी। इसी प्रकार नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ वेयर हाउस द्वारा खाद्य पदार्थाे की टेस्टिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रयोगशाला स्टेट आॅफ आर्ट की स्थापना की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ- आयुर्वेदिक उत्पाद, पर्सनल केयर उत्पाद सहित अन्य खाद्य सामग्रियों और घरेलू साफ-सफाई के लिए प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों के मानक पोषक तत्वों और गुणवत्ता की जांच किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव एवं रोजगार मिशन के कार्यपालन अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मनोज कुमार पिंगवा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला, राज्य वेयरहाउस के प्रबंध संचालक श्री निरंजन दास, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि के.डी. कुंजाम सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also  कबाडियों पर पुलिस की करवाई, लाखों की नकदी और अवैध सामान जब्त

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...