Google Analytics Meta Pixel उत्थान परियोजना का विस्तार: 34 विद्यालयों में शिक्षा और सुविधाओं को नया आयाम - Ekhabri.com

उत्थान परियोजना का विस्तार: 34 विद्यालयों में शिक्षा और सुविधाओं को नया आयाम

रायगढ़, 10 जुलाई 2026। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित उत्थान परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ जिले के 34 विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव और पालक-शिक्षक बैठकों का सफल आयोजन किया गया। इस परियोजना के तहत वर्तमान में 22 प्राथमिक, 8 पूर्व माध्यमिक और 4 हाई स्कूलों के 1,800 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अधोसंरचना और आधुनिक शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परियोजना के अंतर्गत पूर्व में स्कूलों को स्मार्ट टीवी, डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री और पुस्तकालय संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के माहौल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 750 नए डेस्क-बेंच के वितरण और स्थापना कार्य की शुरुआत हो चुकी है। यह सुविधा बड़े भंडार, बुंगा, सुपा, चंदली, गोर्रा, टपरदा, कलमा, पुसलदा और महादेवपाली सहित विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है। इससे 1,500 से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिलेगा।

 

इसके साथ ही बड़े भंडार, सुपा, बुंगा और चंदली के हाई स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण की योजना भी बनाई गई है। इस पहल से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित होगी।

 

परियोजना के आगामी चरण में सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाएगी। साथ ही पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूलों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा उन्हें स्वास्थ्य किट भी वितरित की जाएगी।

Read Also  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग की 9 टीमें लगी जांच में,तय राशि से ज्यादा फीस लेना पाया गया

 

अदाणी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि उत्थान परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सम्मानजनक और अनुकूल वातावरण में शिक्षा मिले, इसी दिशा में यह पहल निरंतर आगे बढ़ रही है।

 

उत्थान परियोजना के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *