Google Analytics Meta Pixel हर घर में मनेगी दिवाली: फ्री में दिए जाएंगे 1 लाख दीये:संत युधिष्ठिर ने की शुरूआत - Ekhabri.com

हर घर में मनेगी दिवाली: फ्री में दिए जाएंगे 1 लाख दीये:संत युधिष्ठिर ने की शुरूआत

रायपुर में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (SCOI) ने जरुरतमंदों को दीप दान करने का अभियान शुरू किया है। बुधवार को इसकी शुरुआत हो गई। शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल ने कई परिवारों को दीए दान किए। ये कार्यक्रम रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि भारत प्रभु राम-कृष्ण की भूमि है। यहां दीप का बहुत महत्व है। जो देश से प्रेम करता है वो यहां कि मिट्टी से प्रेम करता है। देश की मिट्‌टी से बने दीये लोगों की जिंदगियों में रोशनी लाते हैं। मेरी यही कामना है कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का उजियारा हो। काउंसिल के इस अभियान को सराहते हुए संत ने कहा कि समाज में बांटने की परंपरा का विस्तार होगा तो सक्षम वर्ग गरीबों तक खुशियां पहुंचा सकता है। सिंधी समुदाय यही प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद अजित कुकरेजा, भाजपा नेता पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, आनन्द कुकरेजा,राम गिडलानी ,अमर गिदवानी,उदय शदाणी मौजूद रहे। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (SCOI) के प्रेसीडेंट ललित जयसिंघ ने बताया कि काउंसिल की तरफ से इस बार 1 लाख दीपक दान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान का मकसद न सिर्फ लोंगों को दीपावली पर दीपक देना है बल्कि वो कुम्हार जिन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ता है, उन्हें भी आय का साधन मुहैया कराना है। ये दीपक रायपुर और आस-पास के कुम्हारों से खरीदें गए हैं, ताकि सम्मान से उन्हें भी आर्थिक मदद मिले।

इन जगहों से ले सकतें हैं फ्री में दीये
काउंसिल का ये अभियान तीन दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार 20 अक्टूबर को कटोरा तालाब चौक और शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड के पास दीपक बांटे जाएंगे। 21 अक्टूबर शुक्रवार को पंडरी कपड़ा मार्केट और लाखे नगर चौक में दीपक वितरण होगा। 22 अक्टूबर शनिवार को न्यू राजेंद्र नगर झूलेलाल मूर्ति के सामने दीया वितरण होगा। काउंसिल के युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी,महामंत्री सुनील वाधवा,गौतम रेलवानी समेत अन्य पदाधिकारियों की टीम लोगों को दीपक वितरित करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...