यूक्रेन पर हमले की तैयारी की योजना को रूस ने 18 जनवरी को ही अनुमति दे दी थी और 15 दिन में यूक्रेन पर कब्जा करने की तैयारी थी। रूस के गुप्त युद्ध दस्तावेज से यह जानकारी सामने आई है। यूक्रेन की संयुक्त सैन्य आपरेशन कमांड ने इन दस्वातेज के आधार पर एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया है।
पोस्ट में सैन्य कमांड की तरफ से कहा गया है कि यूक्रेनी सेना की एक इकाई के आपरेशन के बाद रूसी सैन्यकर्मी केवल हथियार छोड़कर नहीं गए हैैं, बल्कि जल्दबाजी और भय में उन्होंने कुछ गुप्त दस्तावेज भी छोड़ दिए हैैं। इस कारण हमारे पास यह अहम दस्तावेज हैैं जो रूस के ब्लैक सी मैरीन बेड़े की 810वीं ब्रिगेड से संबद्ध रणनीतिक समूह के हैैं। यूक्रेनी सैन्य कमांड ने आगे जानकारी दी है कि रूसी सैन्यकर्मियों के छोड़े दस्तावेज में वर्क कार्ड, काम्बैट मिशन, काल साइन टेबल, कंट्रोल सिग्नल टेबल, गुप्त कंट्रोल टेबल, व्यक्तिगत सूची आदि हैैं।
यूक्रेनी सैन्य कमांड के अनुसार, इन दस्तावेज से पता चलता है कि युद्ध की योजना को जनवरी में अनुमति मिलने के बाद यूक्रेन पर कब्जा करने का आपरेशन 20 फरवरी से छह मार्च के बीच 15 दिनों में पूरा किया जाना था। दस्तावेज यह भी बताते हैैं कि यूक्रेन पर किस दिशा से और कैसे हमला किया जाना था। यूक्रेन के अनुसार, इनमें लिखा है कि स्टेपानोवका-1 के क्षेत्र में ओर्स्क वीडीके से शत्रु को प्रवेश करना था और आगे रूसी सेना की इकाइयों से मिलना था। खासकर, रूस के ब्लैक सी मैरीन बेड़े की 177वीं मैरीन रेजीमेंट से मिलना था।
रूस की इन सैन्य इकाइयों का उद्देश्य मेलितपोल पर कब्जा करना और इस रास्ते को अवरुद्ध करना था। इन दस्तावेज की जानकारी देने वाली यूक्रेनी सैन्य कमांड ने कहा है कि अब यदि कोई कैदी यह कहे कि वह पढ़ने आया था और यह रास्ता भूल गया तो विश्वास मत कीजिए। उन्हें सब पता था और उन्होंने सावधानी से तैयारी की थी। हम रूसियों से यह भी कहेंगे कि अपने दस्तावेज और हथियार साथ रखें, हमें उनकी जरूरत पड़ेगी। पहले खुद की रक्षा के लिए और फिर हेग के लिए। बता दें, हेग में ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय है जहां यूक्रेन ने रूस के खिलाफ हमला करने के लिए मुकदमा किया है जिसकी जल्द सुनवाई होनी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 27, 2026 /
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...