Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसको फाइनल करने के लिए आप लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने अधिकारियों से किसी बात पर नही उलझना है। यदि ऐसा किया, तो वह उन पर भारी पड़ सकते है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने माता पिता को देव स्थान की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, इसलिए आपको अधिकारियों से अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर में उन्हें आगे बढ़ाएंगे। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं और उनसे सलाह लेकर अगर आप उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक अवश्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी पुराने मित्र के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप जिस भी कार्य को पूरे लगन के साथ करेंगे। आपको उसका फल भी उसी प्रकार मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप फिर भी अपने धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें रोकना होगा, फिर भी आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

कन्या राशि : आज का दिन आपको अपने व्यवहार में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की देखकर उनसे भी शक करने लगेंगे, इसलिए आज उनको अपने मित्र के रूप में जो शत्रु हैं, लेकिन आपको उन्हे पहचानने की आवश्यकता है। आज सायंकाल के समय आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज बिजनेस कर रहे लोग यदि आपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। शाम के समय आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने नौकरी या व्यवसाय में कोई नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में यदि कोई कलह है,जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में दिनभर लाभ के छोटे-मोटे अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आज आप अपने रोजमर्रा के कार्यों से परे हटके कुछ नए काम में हाथ बनाएंगे, जिसमें आपको कुछ लाभ मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की परेशानी में उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आज बिजनेस में आपको थोड़ा जोखिम उठाने को मिले, तो वह सावधानी में उठाए, नहीं तो आपको भविष्य में कोई परेशानी हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन के कामों के साथ-साथ अपने रूके हुए कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप बहुत हद तक सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपका पुत्र व पुत्री की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले। आज आपको कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपके व्याग्रता बढ़ सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेने होंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन सेहत के लिए आज कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी निर्णय को ले,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें और हर काम सोच समझ कर करें। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को आज उनके लाभ मिलेगा। संतान को आज आप कोई नया बिजनेस करवाने की सोच सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आप यदि किसी संकट में भी होंगे, तो आप उससे निकलने में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल रहेंगे। यदि आज आपके ऊपर कोई परेशानी है, तो आपको अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी पूजा पाठ  हवन आदि का कार्यक्रम रख सकते हैं। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...