Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज अपने घर परिवार में भी अपनी किसी बात को लोगों के सामने रखने में हिचकिचाएंगे, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी बिगड़ सकता है, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना है। आज आपको बाहर के भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको गैस, पेट दर्द, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की भी सोच सकते हैं, जिससे उनके करियर में तरक्की होगी। आज आप अपनी कमियों को पहचानेंगे और उन्हें दूर करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी इस आदत का आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा।

वृष राशि : आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है, जिसके कारण उनका जीवनसाथी से वाद-विवाद रहेगा, लेकिन उन्हें उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आप अपने घर परिवार के छोटे-मोटे कार्यों के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन प्रसन्नतादायक रहेगा, क्योंकि उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे व्यापारियों को भी आज व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उनके व्यापार के कुछ दिनों में उनके शत्रु रोड़े अटका सकते हैं ,जिसके कारण वह परेशान भी रहेंगे, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें मात देने में भी सफल रहेंगे। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा भी करना होगा।

कर्क राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको अपनी शिक्षा में आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, जिसके कारण वह अपने करियर में तरक्की करेंगे। सामाजिक स्तर पर आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई हृदय से संबंधित समस्या हो सकती है। जो विद्यार्थी अपने परिवार के सदस्यों से दूर शिक्षा ग्रहण करते हैं, उनको आज अपने माता पिता की याद सता सकती है। आज यदि आप किसी नए वाहन अथवा घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपकी वह डील आसानी से फाइनल होगी और आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आज आपको अपने मन की बातों को किसी परिवार के सदस्य से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपकी इन बातों का फायदा तो नहीं उठाएगा।

कन्या राशि : नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी उनके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने कान व आंख दोनों को खुले रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो आप उनके चंगुल में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर शिक्षा में जुटना होगा, तभी वह अपनी कमजोर विषय पर पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। आज यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा और दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज आपको अपने धन संबंधित समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न भी रहेंगे, लेकिन आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका कुछ धन समाप्त हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण आपके बीच की कड़वाहट कम होगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, आज उन्हें कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करने के लिए कहीं बाहर घूमने नहीं जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपको आपकी परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि परिवार में भी कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की मन की इच्छा की पूर्ति करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत व्यक्ति को अपना साझेदार बना सकते हैं और बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि : आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में लाभ कमाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने व्यापार में अपने जूनियर की गलतीयों को भी नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो कोई विवाद भी खड़ा हो सकता है, जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आप अपने जीवन साथी से अपने मन के सभी बातों को साझा करेंगे और वह भी आपकी बातों को समझेंगे। परिवार में यदि किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो आज उसमें सुधार हो सकता है।

मकर दैनिक राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज अपने कारोबार में आशातीत सफलता देखने को मिल सकती है। यदि आप अपनी संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करवाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस भी नए कार्य को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज यदि आपने अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो वह आवेदन कर सकते है वह आपके पारिवारिक रिश्तों में भी दरार पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगुना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए  धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप उनके कार्यों में भी धन लगाएंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...