स्पेन के राफेल नडाल ने ब्रिटेन के कैमरून नूरी को यहां हराकर मेक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने नूरी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीता। इससे उन्होंने इस सत्र में अपने मैच जीतने के रिकार्ड को 15-0 पर पहुंचा दिया, जो कि सत्र के श्ाुरू में उनका सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड है।
नडाल ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि उन्हें अपने करियर के आंकड़ों की जानकारी नहीं है। लेकिन, इस जीत के बाद वह इन आंकड़ों पर जरूर गौर करना चाहेंगे। नडाल ने अपना 91वां एटीपी खिताब जीता। यह उनका वर्ष 2022 में तीसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले वर्ष के पहले ग्रैैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। नडाल का अकापुल्को में यह कुल चौथा खिताब है। इस बीच डबल्स फाइनल में फेलिसियानो लोपेज और स्टेफानोस सितसिपास ने मार्सेलो अरेवालो और जीन जूलियन रोजर को 7-5, 6-4 से हराकर खिताब जीता।
रुबलेव ने जीता दुबई चैैंपियनशिप
आंद्रे रुबलेव ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में चेक गणराज्य के क्वालीफायर जिरी वेस्ली को 6-3, 6-4 से हराकर एक सप्ताह के अंदर दूसरा और अपने करियर का कुल 10वां खिताब जीता। रूस के इस सातवें रैंकिंग के खिलाड़ी ने हाल ही में मार्सेली में ओपन 13 टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वेस्ली ने क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविक और सेमीफाइनल में डेनिस शापोवलोव को हराया था।
मार्टिनेज चिली ओपन के फाइनल में
स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज ने स्थानीय खिलाड़ी अलेजांद्रो टैबिलो को
5-7, 6-4, 6-4 से हराकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। मार्टिनेज फाइनल में अर्जेंटीना के सेबस्टियन बेज से भिड़ेंगे, जिन्होंने स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त अल्बर्ट रामोस विनोलस को
6-4, 4-6, 6-2 से पराजित किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 4, 2026 /
दुर्ग : पुलिस विभाग ने रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। NDPS एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित रूप से पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो सब इंस्पेक्टरों को तत्काल...