Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को भी मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने निजी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई भी बात छुपाकर कोई काम नहीं करना है, नहीं तो आप दोनों के रिश्ते में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उनकी योजनाएं उन्हें बेहतर लाभ देंगी और वह किसी नए काम से भी जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। पिताजी की सेहत पर आप पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको किसी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित टीम को फाइनल करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको दूसरों के बीच बोलने से कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपकी कोई विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने पिताजी की बातों को नजरअंदाज ना करें।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपको बिजनेस में कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी आंख व कान खोले रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी स्ट्रिक्टनेस दिखाएंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और नौकरी में भी आपको मनपसंद काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने काम को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो आपके वह काम लटक सकते है। वाहन की अकस्मात खराबी होने के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने बिजनेस को लेकर यदि कोई आइडिया आए, तो आप उसमें तुरंत आगे बढ़ें। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी, लेकिन आपको अपने काम को लेकर कोई फैसला थोड़ा समझदारी दिखाकर लेना होगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई पारिवारिक मामला आपको समस्या दे सकता है। किसी नए घर या मकान आदि को लेकर यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी कमियों को दूर करने की आवश्यकता है, नहीं तो जीवनसाथी और आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप ऑनलाइन किसी काम को करने की सोच सकते हैं और धन को लेकर आप कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें, नहीं तो इससे आने वाले समय में कोई समस्या आपको परेशान करेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कुछ नए लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जो आपके व्यवसाय में चार चांद लगाएगा। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो वह आपको मिल सकती है। परिवार में चल रही कलह को आप मिलकर बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप किसी समस्या को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप गरीबों की सेवा में भी धन लगाएंगे। आपके भाई व बहन आपसे किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा। आप पार्टनर्स के साथ पूरी लिखा पढ़ी करके कामों को करें और रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। परिजनों की आपको याद सता सकती है। नौकरी की लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतरीन अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह  उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी यदि कोई रुकी हुई योजना थी, तो वह दोबारा से शुरू हो सकती हैं। आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं। किसी काम को लेकर आप जिद न करें। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *