Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देंगी। विद्यार्थीयों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके घर अतिथियों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपने काम को लेकर ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत में तेजी लानी होगी, तभी उन्हें कोई सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें। आपकी आर्थिक मजबूत रहने से आपको काफी खुशी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा मेहनत पर ध्यान देंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं, लेकिन पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला यदि विवादित था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे  आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने घर का रिनेवेशन भी कराने की सोच सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज आप दवाब में आकर कोई फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। यदि आप बिजनेस में मंदी को लेकर टेंशन में थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना पड़ें, नहीं तो आने वाले समय में आपको समस्या होगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आप छोटे बच्चों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के  कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर थोड़ा सा तनाव में हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज आपको अपने जरूरी कामों को लटकाने से बचना होगा।

 

तुला राशि : आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भावनाओं में बहकर आप कोई निर्णय न लें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी भाई और बहनों से खूब पटेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोचेंगे, लेकिन उसमें आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में जो चुनौतियां आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करने से बचना होगा, नहीं तो आने वाले समय में नुकसान होगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बहकाने की कोशिश करेगा, जिसकी बातों में आप आने से बचें। आप कुछ नई चीजों की खोज करेंगे, जिससे आपकी कला और निखरेगी। बॉस भी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आज आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल 19 मई राशिफल 2020

 

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कभी बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे उनको बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। आपको पार्टनरशिप में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। माताजी की सेहत को लेकर आपको एहतियात बरतनी पड़ सकती है, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग उभरेगा, जो आपको समस्या देगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

 

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे आपका मन भी थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की योजना बना रहे थे। आपकी कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। आपको अत्यधिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या थी, तो वह आपको परेशानी देगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *