Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी से बुलावा आ सकता है, जहां आपको बेहतर सैलरी मिलेगी। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, इसलिए आप बाहर के खानपान से थोड़ा परहेज रखें। किसी कानूनी मामले को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी मेहनत अधिक रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बचत की योजना में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बजट पर पूरा ध्यान देंगे, इसलिए खर्च भी लिमिट में करेंगे। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी जल्दबाजी  के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप अपने घर किसी प्रॉपर्टी की डील को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकती है।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। कुछ पारिवारिक और पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए आप किसी से मांगकर बिल्कुल वाहन न चलाएं। ऑफिस में आपको किसी जूनियर से कम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी किसी नए काम को करने की रुचि जागृत हो सकती है और आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो उस काम में आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारी पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जोड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने खर्चो को भी थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और किसी दूर रह रहे परिजन से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपने माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और आप अपने घर में किसी नए वाहन को लेकर आएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाए रखना होगा, क्योंकि कोई बेवजह की लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना करें। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत अवश्य करें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश होगा। किसी नई नौकरी को आप तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। आपको अपने घर से संबंधित मामलों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। पार्टनरशिप में कोई काम थोड़ा धैर्य रखकर करें। यदि कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो आप उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको समस्या देगा। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी से सलाह-मशवरा कर सकते हैं।

 

 

मीन राशि : आज आपको अपने कामों को लेकर एक नई राह मिलेगी। आपके रिश्ते में नयापन आएगा और आप कमियों को दूर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपनी किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा। आपको नौकरी में मनपसंद काम मिल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *