Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप काम को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। किसी कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिलेगा, जिसको लेकर आप परेशान चल रहे थे।


वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला होगा। आप पार्टनरशिप में ऐसा कोई काम ना करें, जो आपको नुकसान दे। आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। आपको परिवार में कोई फैसला समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। व्यापार की ओर बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा। साझेदारी आप किसी काम को लेकर हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

 


मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको घर-बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आध्यात्म के कार्यो में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास में मजबूत रहेगा।

 


कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नये मकान की खरीदारी के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। भाई व बहनों से किसी बात को लेकर आपको धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

Read Also  आज का राशिफल

 


सिंह राशि : आज आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

 


तुला राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। परिवार में सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। श्रीभगवान जी की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

 

 

वृश्चिक राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को कल पर ना टालें। भाई- बहनों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी काम को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। आपका कोई पुराना रोग बढ़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 


धनु राशि : आज आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी।  धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा होगी। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी सरकारी नौकरी से संबंधित किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे। घूमने-फिरने के आपको कोई जानकारी प्राप्त होगी।

 


मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी शौक और मौज की चीजों में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिली, तो आप उस पर खरी उतरेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं।

 


कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा रखना होगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको छुटपुट लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की सेहत को लेकर आपको थोड़ा एतियात बरतनी होगी और आपको यदि कोई  टेंशन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें।

 


मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और परिवार में चल रही कलह आज से फिर से सिर उठायेगी, लेकिन आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *