Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, नहीं तो साथी से उनकी खटपट चलती रहेगी। आपकी प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ-साथ आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को कामों में कुछ मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने खर्चों को काबू में करना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में फायदे को लेकर ज्यादा धन जुटा पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई फैसला बहुत ही समझदारी से लेना होगा। आज आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कामों से एक नई पहचान बनेगी। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, क्योंकि वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ कुछ बेफिजूल के खर्चों को भी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज आप अपने रुके हुए कामों को करने में तेजी लाएंगे, जिस कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा।

 

कन्या राशि : आज आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती हैं। आप उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पिछले चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी, जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृति हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। पार्टनरशिप में आप थोड़ा सोच समझकर करें और ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपके घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप साफ सफाई और रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपके कामों की गति भी तेज रहेगी।

 

मकर राशि : आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं पर पूरी निगरानी बनाकर रखे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। किसी सरकारी मामले को लेकर आप लापरवाही ना दिखाएं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी प्रॉपर्टी की डील को थोड़ा सोच समझकर फाइनल करना होगा और उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत अधिक होगी और आपके कुछ मित्रों भी साथ देंगे, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप किसी दूसरे से वाद-विवाद में ना पड़ें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भी आज माहौल खुशनुमा रहेगा, क्योंकि सभी सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे, तो इससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *