Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढे़गी, जिससे आपको बिजनेस को एक नई राह में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, लेकिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप अपने सभी कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थी किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेंगे और आपकी राजनीति में भी अच्छी छाप रहेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें और अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप उनकी जिम्मेदारियों को फिर भी पूरा करेंगे। आपको राजनीति में कदम थोड़ा सोच समझकर बढ़ाने होंगे और आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करके आप किसी समस्या में आ सकते हैं।

 

मिथुन राशि : आज आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको भी किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, जिससे आपकी सेविंग और भी बढ़ेंगी। आप अपने भाई- बहनों से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे उसे एक नई राह मिलेगी।

 

कर्क राशि : आज आप अपने खर्चो को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से खटपट हो सकती है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने के बारे में बिल्कुल ना सोचे। परिवार में ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आज आपका मन काम को लेकर परेशान रहेगा। यदि आप किसी नए मकान आदि की खरीदारी करें, तो उसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर बेवजह कलह उत्पन्न हो सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अच्छे खान पान का आनंद लेंगे, लेकिन कोई पेट संबंधित समस्या आपको टेंशन देगी।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में अपने बॉस से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करके बॉस को काफी खुश रखेंगे और जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।  बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी किसी से कोई बड़ी डील भी फाइनल होने की संभावना है। आप अपने घर के रिजर्वेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं और आपकी समझ से कामों में एक नई पहचान बनेगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है, लेकिन आपको अपने ईर्ष्यालु और झगड़ा करने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता से आप कुछ परिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है और कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपके भाई व बहनों से खूब पटेगी और आप बिजनेस में भी कुछ नई योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे और किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लोन आदि से भी छुटकारा मिलेगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। वाणी के मधुरता बनाए रखेंगे, जिससे आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा, क्योंकि आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अपनी राय अवश्य दें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपने किसी गलती को दोहराएं ना, नहीं तो इससे आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है और आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से भी मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसको लेकर आप ढील बिल्कुल न दें। जो जातक किसी सरकारी काम के पूरा न होने से परेशान है, तो उनका वह काम भी पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। माताजी का कोई पुराना रोग भरने से थोड़ी टेंशन होगी, लेकिन किसी अच्छे डॉक्टर के परामर्श से आपकी यह समस्या भी दूर होगी। आप संतान के भविष्य को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *