Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस काफी खुश होंगे और आपके प्रमोशन को लेकर भी बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी के लेनदेन में आपको थोड़ी देखभाल करनी होगी, क्योंकि इसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें, इसलिए रिश्तों में आपसे समानता बनाए रखें और आप अपने घूमने-फिरने के शौक को भी थोड़ा कम करें।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आप अपने बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा गंभीरता दिखानी होगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो उसमें कोई गिले शिकवे ना उखाड़ें और आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी अपने किसी सहयोगी से कहीसुनी होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी के कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालेंगे, तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है, इसलिए आप किसी से लेनदेन भी सावधानी से करें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान भी बढे़गी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप किसी बिजनेस डील को लेकर भी आज कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को किसी दूसरे पर ना डालें।
तुला राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें कोई मनपसंद काम मिलेगा, जिससे उन्हें खुशी होगी और भाई बहन भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों का हल आसानी से मिल जाएगा। वाहन की खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन आपको छोटे बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।
वृश्चिक राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके चेहरे का तेज भी अनोखा रहेगा। आप जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आप उनसे कोई बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए कहें। शेयर मार्केट में आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना धन ना लगाएं, नहीं तो आने वाले समय में इससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी और यदि आपने किसी से अपने बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत की थी, तो आपको उसका समाधान अवश्य मिलेगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों के जीवन में उनके साथी की मुलाकात हो सकती है, जिससे वह प्यार में डूबे नजर आएंगे। आप अपने घर कुछ नई चीजों को लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल रखकर ही खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने मन में आज किसी के प्रति ईष्या की भावना ना रखें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई सरकारी मामला यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है।  पारिवारिक बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आप अपने भाइयों से भी बातचीत अवश्य करेंगे। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति आपको हो सकती हैं। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के कैरियर को लेकर समस्याएं बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर सोच विचार अवश्य करेंगे और किसी के बहकावे में आकर किसी योजना में धन ना लगाएं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *