Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन में भी प्रसन्नता बनी रहेगी व परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसे वाद विवाद था वह भी आज समाप्त होगा और अब आप सभी लोग एकजुट होकर भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, लेकिन आज आपको संतान की किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलते दिख रहा हैं। आज आप अपने कर्ज को उतारने में भी आज काफी हद तक सफल रहेंगे।

वृष राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों में सफलता लेकर आएगा, जिससे उनको राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा व लोग भी उनके समर्थन में आएंगे, लेकिन उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट दिख सकती है। यदि कोई परेशानी हो, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। शासन व सत्ता के गठजोड़ से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पूजा-पाठ या मंदिर आदि में जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता लेकर आएगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समय से आपका अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुलझेगा और आपका कार्य करने में मन लगेगा। आज आपके मजाकिया स्वभाव के कारण किसी को आहट पहुंच सकती है, इसलिए सतर्क रहे। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यदि आज कहीं धन को निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो आपके लिए अति लाभदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन से मिलने उसके घर जा सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप मित्रों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित रहेंगे,लेकिन आपको किसी भी योजना में शामिल नहीं होना है। सामाजिक कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में आज आप सफल रहेंगे, जिससे कारण संतान भी आपसे प्रसन्न रहेगी। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके व्यवसाय की कुछ नई परियोजनाओं को शुरू करने का रहेगा। यदि आपने अपने व्यवसाय की कुछ परियोजनाओं को बनाकर रुका हुआ था, तो आज आप उसे शुरू कर सकते हैं, जिसके कारण उसका आपको लाभ भी मिलेगा, लेकिन इसमें आपको किसी की राय लेकर किसी काम को नहीं करना है। यदि आपने किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसे कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेंगी, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको उनसे मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके शुभ कार्यों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें ना चाहते हुए भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में समर्थ रहेंगे। आज आपको अपने घर में अपने विचारों को अपने परिवार के सदस्यों को रखके सामने रखने में हिचकिचाना नहीं है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष के किसी नए कार्य को करने से आज आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज वह समस्या सुलझेगी, क्योंकि आपको आपका कहीं रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसे देख कर आप के शत्रुओं का मूड खराब हो सकता है और वह आपको परेशान करने की कोई साजिश बना सकते हैं, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके रूखे व्यवहार के कारण आज आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो भी कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि उस धन के वापस आने में आपको कठिन समस्या होगी। परिवार में आज किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने व्यवसाय में साझेदारी में किसी योजना को बनाने की सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाए, क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आज आपके विरोधी भी आपकी तरक्की देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं को पहचानना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उठा नहीं पाएंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी परिचित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस पार्टनर से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी भी विवाद अथवा लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा, नहीं तो यह उनका कोई नुकसान करवा सकता है। सायंकाल के सामने आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपको आज उसके लिए भागदौड़ अधिक करने वाला करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको किसी शत्रु के कारण आपके व्यापार में कुछ हानि हो सकती है, लेकिन इसमें आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आपके पास खर्चे अधिक बढे हुए हैं,तो उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप भी  परेशान रहेंगे। आज यदि किसी सरकारी ऑफिसर से आपने किसी काम को करने के लिए सोर्स लगाई है, तो आपका वह सरकारी काम आसानी से हो जाएगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपने किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के आने की संभावना कम है, जिससे आपके रिश्ते में भी दरार पड़ सकती है। यदि कोई धन का लेनदेन करना भी हो, तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य में परेशानी के कारण किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। आज आप अपनी किसी वस्तु के खोने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। यदि परिवार में कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...