Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान होने के कारण सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप पहले से बजट बनाकर चल रहे थे, तो आप परेशानी से बच सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर व अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी की सलाह से आज आप जिसे कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। संतान को तरक्की करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी वह उन्हे पूरा कर पाएंगे। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनके हाथ से कुछ अच्छे ऑफर भी निकल सकते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती हैं, इसलिए आपको आज सतर्क रहना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपका अपने किसी मित्र से कोई वाद विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिला कर अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन यदि आपके पिताजी आपको आज कोई बात कहें, तो बड़ों के बात सुनकर मानना भी बेहतर होता है, इसलिए आज उनकी बात सुने और उस पर अमल करें, तब आप अपने बिजनेस की काफी समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आपका कोर्ट कचहरी या कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो आज उसमे फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आज आप एक छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आपने इसमें कोई लापरवाही की तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने सभी कार्यों को समय से समाप्त कर देंगे और आप के अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया,तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। यदि आपका अपना भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आप एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुददे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उतम रुप से फलदायक रहेगा। नवविवाहित संपत्तियों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक होने की संभावना हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आपको अपने कार्य को ध्यान से करना होगा। यदि आपने शेयर बाजार आदि कहीं पर कोई निवेश किया हुआ था, तो वह आज आप को दोगुना होकर मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने चाहते हैं, तो वह सपना आज पूरा हो सकता है, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार में भी यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी विरोध में पड़े, तो उनको परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण इसमें आपको जीवनसाथी के साथ की आवश्यकता होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेने मे कामयाब रहेंगे और आज आपकी माता जी भी आज आप से नाराजगी जता सकती हैं। सायंकाल के समय आज कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आपको आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। खान-पान पर संयम बरतें। नौकरी पेशा लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा, उन्हें अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपका सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले ध्यान देना होगा कि आपकी यह बात किसी को बुरी ना लग जाए। ससुराल पक्ष से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपको मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, लेकिन यदि आज आपके व्यापार के किसी कर्मचारी से कोई नुकसान भी होगा, तो आपने बिना गुस्सा किए उन्हे माफ कर देंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करते नजर आएंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने से पहले जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी से यदि आज कोई अनबन हो, तो आपको उसे आज ही समाप्त करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...