Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज के दिन आपको आपकी वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलवाएगी, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय शब्दों को तोलकर बोलना बेहतर होगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। आज आपकी कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ  मिलता दिख रहा है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप मानसिक शांति अथवा योग का सहारा लेकर काफी परेशानियों से मुक्त हो सके, लेकिन नौकरी के जातकों का यदि कोई कार्य अधूरा पड़ा है, तो उसे पूरा करने में आज आपको काफी मेहनत लगेगी और आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण परेशानी होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए काफी खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में भी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से बातचीत करते समय अपने क्रोधी स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगो को आज  लाभ के नए नए अवसर मिलते रहेंगे,  जिनसे लाभ अवश्य होगा। अपने किसी परिजन के सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जन्मदिन, नामकरण, मंगलिक उत्सव आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार की कुछ योजनाओं के लिए किसी बैंक संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ कैरियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर थे, इसलिए आपके लिए नौकरी बदलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी परिजन के घर  पूजा पाठ आदि किसी मे सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने बिजनेस की ओर कम ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने यदि किसी जरूरी कार्य को करना हो, तो उसे आगे के लिए नहीं टालना है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज विवाह योग्य जातकों के लिए  उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।

तुला राशि : आज आपको अपने किसी परिजन की व्यवहार से मन थोड़ा दुखी होगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज यदि आपका कोई कानूनी  मुकदमा चल रहा था, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे समाप्त करके परिजन से मदद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज के दिन आप अपने वैवाहिक जीवन में संतुलन बिठाने के प्रयास करने में व्यस्त रहेंगे। आज यदि आपके अपने जीवनसाथी से कोई कहासुनी भी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। यदि जीवन साथी नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज व्यापार में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और व्यस्तता के कारण आपकी माता जी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

धनु राशि : आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार मे आ रही हर समस्याओं का आप आगे बढ़ कर सामना करेंगे, लेकिन आपको आज ध्यान देना होगा कि आपकी इस आदत को लोग आपका समर्थन ना समझे, इसलिए आपको कुछ मामलों में तो तोलमोल कर ही बोलना बेहतर होगा। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए  रखना होगा, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें।  जीवनसाथी की तरक्की देख आज  आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि उनको अपनी शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह आज आप अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे व अपने धन का भी  सदुपयोग अच्छे से कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज अपने साथी के व्यवहार के कारण कुछ तनाव पनप सकता है। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,तो उनको आज किसी भी कार्य को करने से पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो उनके राजनीतिक छवि खराब हो सकती हैं।

कुंभ राशि : आज आपको अपने पितरों व माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नई संपत्ति अथवा नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए यदि उन्हें कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने किसी व्यापार की डील के आगे बढ़ जाने से थोड़ा परेशान होंगे, लेकिन भविष्य में आपको इससे भी बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करते नजर आएंगे। आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी कुछ उत्तम अवसर हाथ लगेंगे, जिससे उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन से मनमुटाव होने पर भी भला बुरा नहीं बोलना है, नहीं तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन का निवेश करने की योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...