Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घर का निर्माण अथवा साज-सज्जा की चीजों पर भी ध्यान लगाएंगे, वे उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको अपनी माताजी का हर मामले में सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, लेकिन यदि आज वह आपसे कोई कार्य करने को कहें, तो वह भी अवश्य करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में कोई उत्सव हो सकता है।

वृष राशि : विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम प्रयास करने होंगे, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने इसमें लापरवाही की तो उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। सायंकाल के समय यदि आपका अपने पड़ोसियों से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आज आपको चुप रहना ही बेहतर होगा व आपको अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा। आज आपके घर किसी नजदीकी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, जिनकी आवभगत के कारण आप अपने किसी जरूरी कार्य को आगे के लिए भी टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कड़े संघर्ष का दिन रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको थकान व तनाव भी हो सकता है। यदि आज कोई कार्य ऐसा हो,जो आगे के लिए टल रहा हो, तो उसमें आपको धैर्य से कार्य लेना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके सहयोगी इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको थकान व तनाव के कारण कुछ सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी शिकायत हो सकती है। आज आपको अपने भाइयों का सहयोग भी हर परिस्थिति में मिलता  दिख रहा है, जो आपको मजबूती देगा। आज जीवनसाथी की ओर से भी आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि : आज आपके परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। पारिवारिक एकता भी बनी रहेगी। आज आप उनकी पार्टी की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको कोई आंखों की समस्या परेशान कर सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप आज उनका लाभ उठा पाएंगे अन्यथा आप आपके सहयोगी इससे फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके अपने मन को हल्का करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के सहयोग से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। यदि नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई कार्य सौंपा जाए, तो उसे उन्हें पूरे ध्यान से करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, जिसके कारण उनकी तरक्की भी रुक सकती है।

कन्या राशि : आज आपको अपने धन का निवेश करने से पहले किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी होगी। यदि आपने आज किसी मित्र के कहने पर अपने धन का निवेश किया, तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आपकी वाणी की मधुरता कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए भी मित्र भी बनवा सकती है, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। विवाह योग के जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी डील को फाइनल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप को थोड़ा थकान महसूस होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है, क्योंकि सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भी मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है और यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसके लिए भी आपको कोई पार्टनर मिल सकता है और उसके लिए दिन भी उत्तम रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को आज उनका धन दोगुना होकर वापस मिलेगा। यदि आज कोई भी निर्णय ले, तो वह बहुत ही सोच विचार कर लें, तभी वह सफल हो पाएगा अन्यथा उसके कारण आपके किसी परिवार के सदस्य को भी परेशानी हो सकती है। आज आपको आपको अपनी किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि : आज के दिन आप धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे और उन आयोजनों का लाभ भी अवश्य उठाएंगे। विद्यार्थियों को आज उनकी पढ़ाई से कुछ संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आज आपको व्यवसाय के लिए किसी भी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो कोई बनती बात बिगड़ सकती है और वह उनसे नाराज हो सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं।

धनु राशि : आज के दिन आप थोड़ा उदास रहेंगे, जिसके कारण आपके कामों में भी रुकावट आएगी, इसलिए आज आपको अपने मन की किसी भी समस्या को किसी से साझा करते समय ध्यान देना होगा कि कोई आपकी उस बात में फायदा ना उठाएं। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन करने की सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह मे आ रही बाधा आज दूर होगी, जिसके कारण उनके लिए कोई उत्तम अवसर आ सकता है।

मकर राशि : आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनको अपने किसी परिजन की मदद से कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्य पर फोकस रखना होगा, नहीं तो उनके अधिकारी उनकी वेतनवृद्धि व पदोन्नति मे बाधा डाल सकते हैं। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको धन प्राप्ति के योग बनते हैं। यदि आपका कोई कोट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, उसमें भी आज आपको विजय मिल  सकती है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में वह संपत्ति आपके लिए नुकसानदायक साबित

कुंभ राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और नौकरी कर रहे जातकों को उनके शत्रु भी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उनको ध्यान देना होगा कि कुछ शत्रु उनके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए उन्हें पहचाने और उनसे सावधान रहें। यदि आज आप किसी बैंक संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उस परीक्षा के लिए आज आवेदन कर सकते हैं। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार के किसी महत्वपूर्ण निर्णय को ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने व्यापार के पार्टनर से भी सोच विचार करना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के अचानक गिरावट के कारण सायंकाल के समय आपको कुछ परेशानी होगी, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा व भागदौड़ भी अधिक होगी। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की भी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करते नजर आएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन से समय पर मदद ना मिलने के कारण परेशानी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...