Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आज साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में चार चांद लगेंगे। आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण समाज में एक अच्छी छवि बनेंगी, जिसके कारण लोग आपके मित्र बनने की चेष्टा रखेंगे। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान को आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी से अपने मन की कुछ इच्छाओं को साझा करेंगे, जिन्हें जीवनसाथी समझेंगे और उन्हें कुछ सलाह भी अवश्य देंगे। यदि आप आज अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही बयां करें, नहीं तो भविष्य में आपके धन कोष में कमी आ सकती है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रोमांचक पल भी व्यतीत करेंगे। नवविवाहित लोगों को आज वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ भरपूर मिलेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके फिक्स डिपाजिट अथवा किसी सोसाइटी या बीमा पॉलिसी आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि आपने अपना धन किसी को उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने मन में आए आईडिया को तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने वह किसी से साझा किए, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। यदि व्यवसाय में भी कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता व भाई बहनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज यदि आपके कुछ पुराने गिले-शिकवे हैं, तो आप उन्हें दूर करने में सफल रहेगे आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं वह आपके लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं।

सिंह राशि : आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए यदि किसी बैंक व संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशा हो सकती है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी रखें। आज व्यापार में भी आपको किसी से सलाह मशवरा करके किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके उस कार्य को पूरे न करने की कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने किसी परिजन के घर मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको उनकी वाणी के कारण मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिसके कारण उनके राजनीति की दिशा में जो प्रयास है, वह भी फलीभूत होंगे।  आज आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरे करते नजर आएंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में आ रही समस्याओं को सुलझाने में ही सारा दिन व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आज आपकी माताजी भी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। यदि आपके ऊपर कुछ पुरानी देनदारी है, तो आज आप उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सिर दर्द, बुखार आदि इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको यह सब अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपके ऊपर धन का संकट आ सकता है, इसलिए आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी बचत करके रखना बेहतर रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिलेगा, तो से गिले-शिकवे दूर होंगे।

धनु राशि : आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। आज आपके भाई बहनों की ओर से आपके पिताजी को कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विदेशियों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वे थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। संतान को तरक्की करते देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज आप अपने घर में कुछ सुकून के पल व्यतीत करेंगे, क्योंकि यदि लंबे समय से कोई समस्या आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करेंगे और अपने घर में कुछ समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर मेहमानों का आवागमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज अचानक से परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन जो लोग किसी नए कारोबार को करने जा रहे हैं, उनके लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको इसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आज आपके व्यापार के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपके पिताजी आपसे कोई बात कहे, तो उसे चुप रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है।

मीन राशि : आज आपको अपने व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिसके कारण आप अपने कुछ धन से रुकी हुई समस्याओं को पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बरतना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जो किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकते हैं, इसलिए आज आप सावधान रहें। विद्यार्थियों को आज  एकाग्र होकर परीक्षा की तैयारी में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...