Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने का मौका मिलेगा और कोई परिजन आपकी किसी कानूनी कार्य में भी मदद कर सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको किसी भी मामले को धैर्य से सुलझाना होगा।
वृष राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी, उन्हें अपने जूनियर को सौंपे गए काम पर पूरी निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेगी। आपकी रचनात्मक कार्यों में लगन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपका मित्र आपकी किसी धन संबंधित सुलझाने मे आपकी मदद करेगा। विद्यार्थी अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे, उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपका कोई धन के लेनदेन से जुड़ा मामला आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से वाद-विवाद की स्थिति होने पर चुप रहना होगा, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का सही समय पर इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको विदेश मे किसी रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको आज किसी पुरानी नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना होगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों को करने के लिए रहेगा। आप घर परिवार में चल रही कटुता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। राजनीतिक मामलों में आज दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी राजनेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...