मेष राशि : आज के दिन आपका भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण बदल सकता है। आप अपने किसी परिजन से राजनीतिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श करेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जो आपको लाभ भी देकर जाएगा। आपको वही कार्य करना चाहिए, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह आपके लिए मन मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। संतान का धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशि : आज का दिन आप की राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे, जिन पर आपको आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को आशा की कोई किरण नजर आएगी। यदि आपको कार्य क्षेत्र में कोई कार्य सौंपा जाए, तो आपको उसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना होगा, तभी वह पूरा हो पाएगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने किसी प्रिय मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपका किसी विशेष चिंता में व्यतीत होगा। आपको अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आपके द्वारा किसी ऐसे काम को अंजाम दिया जाएगा, जिसके लिए बाद में आपको प्रशंसा मिल सकती है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका किसी चल व अचल संपत्ति का मामला चल रहा है, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है, जिसके बाद आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। पिताजी को यदि पहले से कोई रोग था, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको यदि किसी कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी जीवन साथी आपके प्रति सच्ची निष्ठा से समर्पित नजर आएंगी। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझेगा, जिसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आप अपने घर का रेनोवेशन भी करवा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा के लिए आज आप किसी पूजा-पाठ को भी करा सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए व्यवस्थाएं में मन मुताबिक लाभ दिलवाने वाला रहेगा। यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो ध्यान दें कि किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तभी आप आगे चलकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका किसी परिजन से बातचीत करते समय आप कुछ ऐसे शब्द बोलेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। भाइयों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वह सुलझ जाएगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको आपका कोई प्रिय मित्र व्यवसाय संबंधित सलाह दे सकता है, जिसे आपको सोच विचार कर मानना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो ने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह मिलवा सकते हैं। आपका कोई कानूनी संबंधित मुद्दा आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिसके लिए आपको किसी को रिश्वत भी देनी पड़ेगी। आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं, लेकिन आपको उनकी परवाह किए बिना ही अपने कामों में लगे रहना है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आप मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे। परिवार में किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसी खुशखबरी सुनाई जाएगी, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। पिताजी से आपको किसी मुद्दे पर डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको बुरा नहीं मानना है। आपकी अपने किसी सीनियर से किसी कार्य को लेकर बहस बाजी हो सकती है। आप अपने माता पिता को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम की ओर ध्यान लगाएं।
धनु राशि : आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आप अपने बलबूते पर कुछ ऐसा कर दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को देखकर हैरानी होगी। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी कागजात सावधानी से रखने होंगे, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह उनमें सफलता हासिल कर सकेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे,लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि जो जरूरी कार्य हो उनको प्राथमिकता दें। यदि आप किसी से धन का लेनदेन करेंगे, तो उसमें बहुत सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई ऑफर तो मिलेगा, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। आपका अपने किसी पुराने परिचित से कोई वाद विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वह आपस में लड़कर भी नष्ट हो जाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिसके लिए आप परेशान थे। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई समस्या हो सकती है, जिसके समाधान के लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। माता जी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।
मीन राशि : आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने के कारण आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिसमें आपके परिवार के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के कुछ वरिष्ठ सदस्य आपकी कड़वी बातों से नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। जीवनसाथी यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उसे अवश्य मानना है, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...










