Google Analytics Meta Pixel भेंट-मुलाकात: बीजापुर में जिला न्यायालय और मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेगा - Ekhabri.com

भेंट-मुलाकात: बीजापुर में जिला न्यायालय और मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेगा

भू-जल स्तर को बढ़ाने नदी-नालों में बनाए जाएंगे एनीकट
बीजापुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में कई घोषणाएं की. उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हमारा फोकस लोगों की आय बढ़ाना, उन्हें उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
बैठक में सीएम ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए इंद्रावती नदी में बड़े एनीकट निर्माण सहित भूजल स्तर को बढ़ाने और पेयजल आपूर्ति के लिए छोटे नदी-नाले में एनीकट, स्टॉपडेम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. तालाबों के गहरीकरण एवं मरम्मत को प्राथमिकता देने और कुंआ निर्माण को बढ़ावा देने कहा। बैठक में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे. भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बीजापुर में समर्थ पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया, जिसे समर्थ दिव्यांग ब’चों के जीवन निर्वाह व शिक्षा के लिए बनाया गया है.
कोदो-कुटकी व रागी की खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश
सीएम ने गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए. वनोपज प्रसंस्करण सहित गोबर उत्पाद को बढ़ाने कहा. इसके अलावा मिर्ची की खेती और साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए. सीएम बघेल ने फलदार वृक्षारोपण सहित कोदो-कुटकी एवं रागी की खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने कहा।
सीएम ने की ये बड़ी घोषणाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में समर्थ के सभी बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। सीएम ने दिव्यांग बच्चों से भी भेंट मुलाकात की इसके बाद प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने बीजापुर के विकास के लिए किए कई घोषणाएं की। सीएम ने बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना करने, मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, कईका में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने, बीजापुर कन्या माध्यमिक शाला और माध्यमिक शाला उन्नार का हाईस्कूल में उन्नयन करने, हाईस्कूल चेरपल्ली को हायर सेकेंडरी भोपालपटनम और नेमेड में मिनी स्टेडियम आईटीआई बीजापुर से तुमनार तक 4 किमी सड़क का उन्नयन करने की घोषणा की।
इन कार्यों का सीएम ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में ज्ञानगुड़ी एडुकेशन सिटी में स्पोट्र्स स्टेडियम साइंस स्कूल, समर्थ पुनर्वास केंद्र, जिला ग्रंथालय एवं बालिका छात्रावास छू लो आसमान कोचिंग सेंटर का लोकार्पण किया। इसके बाद नारायणुपर के छोटे डोंगर के लिए रवाना हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *