Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित भी होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय  होगा, लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा और कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृष राशि : आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ तनाव हो सकता है, क्योंकि आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई परेशानी भरा समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। यदि आज आप किसी निवेश को करेंगे, तो वह आपके लिए सामान्य लाभ देगा, इसलिए आज ज्यादा धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ को मिलने के कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि अत्यधिक लाभ मिलने के कारण आप किसी को कोई ऐसी बात ना कह दें, जिसके कारण आपको भविष्य में परेशानी हो, इसलिए आज आपको किसी को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आज यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने खोने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला कुछ आगे के लिए टाल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मुझसे विशेष मुद्दे पर बातचीत करने जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे अपने किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से पूरा करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में चार चांद लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज खुशहाली आएगी, लेकिन यदि आप रुपए पैसे का लेनदेन किसी से करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको नुकसान ही उठाना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज कहीं घूमने फिरने जाने की तैयारी में है, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने भाई से सलाह मशवरा लेकर किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में जो प्रयास किए जाएंगे, वह आपको बेहतर लाभ अवश्य देंगे। यदि आज आपका अपने घर परिवार अथवा नौकरी में किसी अधिकारी से कोई वाद विवाद हो,तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वही आपको आज मान सम्मान दिलवाएगी अन्यथा आपके रिश्तें खराब हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे अवसर अवसर आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों के द्वारा आसानी से मंजूरी दी सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको कुछ पुराने वाद विवादों से छुटकारा मिलेगा। यदि आपकी नौकरी में अपने किसी साथी से आपकी कोई अनबन चल रही है,तो आज वह समाप्त होगा, लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व सायंकाल के समय अपने परिजनों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यवसाय के कुछ गुप्त व ईर्षालु साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारियों को उनके शत्रु उनके खिलाफ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसमें उनको सतर्क रहकर मामले को सुलझाना होगा। यदि आज आप किसी महिला मित्र को धन उधार देंगे, तो आपका वह फंस सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आज आपका यदि आपके किसी विरोधी से कोई मेल मिलाप हो, तो उसमें आपको बोलने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो वह विरोधी आपके खिलाफ कोई नई प्लानिंग कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, जो लोग राजनीति की दिशा में प्रयासरत हैं, उनको आज कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे,  कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। यदि आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शासन द्वारा भी आज आपको सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपने किसी से कुछ धन उधार लिया हो, तो आज आप उसे उतार सकते हैं। जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार भेंट किया जा सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन अधिकारियों के कारण उसने अपना सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमे भाग्य का भाग साथ मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...