Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज के दिन शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा, लेकिन बाद में सब मन मुताबिक होगा, जिसके कारण आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपके मन में चल रही कुछ समस्याओं का हल ढूंढने में भी आज आप सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी भी करीबी अथवा रिश्तेदार से अपने बिजनेस से संबंधित किसी भी बातचीत को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके कुछ बनते हुए कामों में रोड़ा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन संतान को अच्छी नौकरी पर कार्यरत देख आपको उनके भविष्य की चिंता का समाधान मिल जाएगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, क्योंकि आज आप अपनी मधुर वाणी से अपने परिवार के लोगों का मन जीतने में कामयाब रहेंगे व अपने परिवार के सदस्यों के आपसी विवाद विवाद को भी समाप्त कर देंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता मजबूत होगी व आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उनके लिए दिन आज अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें भी आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय में भी आज आप अपने पिछले रुके हुए कामों को ढूंढ ढूंढ कर पूरा करेंगे व आपके घर के भी कुछ काम जो लंबे समय से लटके हुए थे, आज आप उन्हें भी पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिसके लिए आप संतान से मदद भी ले सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने आलस्य को भगाकर इन कामों में लगाना होगा, तभी आप इन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आज ननिहाल पक्ष से आपको कोई उपहार मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अप्रिय समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन भी दुखी रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप अपने भाई अथवा अपने पिताजी को अपने साथ लेकर जाएं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे अन्यथा वह किसी परीक्षा में असफल हो सकते हैं। आज आप अपनी शान और शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आज आपको किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। यदि आज आपने अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम किया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज विद्यार्थियों को घर से दूर रहकर विद्या अर्जित करने जाना पड़ सकता है, जिसमें उनको अपने गुरुजनों व सीनियर्स का सहयोग भी प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके शिक्षा में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी और वह सफलता की सीढ़ी चढेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई मन मुताबिक योजना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग किसी नयी प्रॉपर्टी में आज धन निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें भी कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो उनका यह सौदा घाटे का हो सकता है। आज नौकरी कर रहे जातकों को ऑफिस में कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कन्या राशि : आज परिवार के किसी सदस्य की बात को सुनकर आपका मन परेशान हो सकता है, इसलिए ज्यादा सोच विचार ना करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आज आप किसी निर्णय को भी ले, तो बुद्धि व विवेक से ही ले व किसी भी सदस्य के बहकावे में आकर ना लें। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आप उसे भी पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने घर की साज सज्जा व रखरखाव की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि सामाजिक स्तर पर आज आपको कुछ अच्छे फल मिल सकते हैं। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने जरूरी कामों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यवसाय में आज खुशमजाज व्यक्तित्व होने के कारण लोग आपके दुश्मन भी हो सकते हैं व आपके दोस्त के रुप में भी हो सकते हैं, उनको आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे बच पाएंगे। आज आपके कुछ पुराने कर्ज है, तो आप आज उन्हें उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को तरक्की करते देख आज आपके मन में प्रशंसा होगी।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों की मदद की आवश्यकता होगी, लेकिन अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सायंकाल तक आप उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। समाज में फैली कुरीतियों पर आज आपका ध्यान जाएगा और आज आप उनका हल ढूंढते भी नजर आएंगे, इसके लिए आपको कुछ समाजसेवियों से मदद भी लेनी पड़ सकती है। यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। यदि आपने आज संतान को कोई उपहार देने का फैसला किया है, तो वह भी आज आपको अपनी जेब को देखकर ही खरीदना होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा, क्योंकि आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपका बजट डगमगा सकता है, जिसके कारण भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। भाई और बहनों से आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य अपने हाथ में नहीं लेना है, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आज यदि आपका अपने किसी भाई-बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आपका सफल होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे उनका राजनीतिक कैरियर चमकेगा। सायंकाल के समय यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी में है, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन नौकरी कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनको आज कोई और दूसरा बेहतर ऑफर मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि नौकरी कर रहे जातक कोई पार्ट टाइम कार्य करने का मन बनाया है, तो आज वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। छोटे व्यापारियों को आज अपने पिताजी की सलाह से लाभ मिलता  दिख रहा है, इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा आवश्यक करें। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

मीन राशि : आज आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। यदि आज आप कहीं पर धन का निवेश करेंगे या अपने पहले कहीं धन का निवेश किया था, तो वह आज आपको वापस मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। यदि आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएं, तो उसमें अपनी वाणी पर लगाम लगाकर रखें। यदि आपने कोई बात ऐसी कहीं, तो आज आपके किसी साथी को वह बात बुरी लग सकती है। आज सायंकाल का समय आप अध्ययन के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, तो वह सुखद रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

रायपुर में 50 लाख लेकर ड्राइवर फरार…भरोसे का बड़ा धोखा, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर ही 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। बैंक बंद होने...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...