Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज अपने व्यवसाय के लिए अपने पिताजी से कुछ उपाय पूछ सकते हैं, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे। यदि आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन को वापस मिलने में कठिनाई होगी, इसलिए आज यदि किसी को धन उधार दे, तो परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशवरा अवश्य करें। जीवनसाथी को आज कोई नई नौकरी मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। सायं काल का समय आज आपके घर में कोई हवन, कथा अथवा पूजा-पाठ आदि का कार्यक्रम हो सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, जो लोग किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आज उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का भरपूर सहयोग व साथ मिलेगा, जिसके कारण  उन्हें शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। साझेदारी में यदि आप आज किसी व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। उनको वैवाहिक जीवन से कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप लोगों से बातचीत करने की बजाय वह काम करना पसंद करेंगे जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी, लेकिन इसमें भी आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी भी ऐसे व्यक्ति के बहकावे में ना आएं जो आपके लिए नुकसानदायक रहे। यदि आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने वाहन को सावधानीपूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। इसमें अपने जीवन साथी की सलाह भी लें।

 

कर्क आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन  यदि आप उस स्थिति पर   ध्यान देंगे, तो वह उसी स्थिति से बाहर निकल सकते हैं, इसलिए यदि आज कोई बहस बाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि व्यापार में आज आपको किसी से धन उधार लेना पड़े, तो कुछ समय के लिए रुक जाए। अन्यथा आपके लिए उधार चुका पाना संभव नहीं होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई मन मुताबिक परिणाम सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि : आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको स्वास्थ्य में के प्रति सचेत रहना होगा, उसमें लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपको पहले से कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी चिकित्सक से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ बेवजह की चिंता परेशान करेगी, जिनके कारण आप आज थोड़ा उदास रहेंगे और अपने काम पर भी ध्यान नहीं देंगे।  लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई दुखद सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स के सुझावों की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं, जिसके कारण  वह परेशान रहेंगे व उनमें आपसी वाद विवाद भी होंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। परिवार के सदस्यों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने पिताजी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आप अपने भाई से किसी पुराने चल रहे विवाद को भी समाप्त करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यदि परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। पारिवारिक एकता बढ़ेगी। आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है, इसलिए उनको बाहर के खान-पान आदि से परहेज रखने के लिए कहें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।  आपके  बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिन पर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

वृश्चिक राशि : आज आपके आसपास के लोग आप से काफी प्रभावित रहेंगे, जिसके कारण वह आपके मित्र बनने की भी चेष्टा रखेंगे, लेकिन आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि सरकारी नौकरी से जुड़े छात्रों ने अपने किसी कानूनी कार्य को लंबे समय से छोड़ा हुआ है, तो आज उन्हें वह पूरा करना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज विद्यार्थियों को किसी परीक्षा का परिणाम मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। यदि बहन या भाई के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका भी हल निकालने में सफल रहेंगे।

धनु राशि : आज व्यवसाय कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपने व्यवसाय में आगे बढ़ पाने में सफल रहेंगे। यदि घर के  लोगों के दिलों में कुछ खटास चल रही है, तो आज आप उसे भी दूर कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा,  क्योंकि आपको कुछ पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य से यदि किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे और वह ना होने से आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको उसमें अपना आपा नहीं खोना है, नहीं तो पारिवारिक रिश्तो में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, जिन्हें सुलझाने में ही आज आप पूरा दिन व्यतीत करेंगे। यदि आपने अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से कोई सलाह लेने की सोचा है, तो ध्यान रहे वह सलाह किसी विशेषज्ञ से ही लें। आज अपने साथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब पर ध्यान रखना होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी आदि में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है ।   यदि आज आपने किसी नये व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उन्हें कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि : राजनीति से जुड़े लोगों को आज आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, क्योंकि राजनीति में आज उनको कोई पद मिल सकता है, जिसके कारण उनकी काफी समस्याएं भी हल होंगी, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को यदि आज कोई सलाह दे, तो आपको उस सलाह को नहीं मानना है, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक होने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन आप उन्हें मनाने में भी सफल रहेंगे, जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आप के प्रभाव पर ताप में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप कुछ धन अपने भविष्य के लिए निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको लाभ दे सकता है।  आज व्यापार कर रहे लोगों के पीछे विरोधी उनके कामों में रोड़ा अटका ने के पूरी कोशिश करेंगे, जिसके कारण उनकी कुछ डील भी लटक सकती हैं।  आज आपको अपने सभी विरोधियों  की ओर नजर रखनी होगी, कुछ विरोधी उनके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे भी सतर्क रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...