Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको अपनी संतान का व्यवहार चिंतित कर सकता है, इसलिए आज आपको उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा और उनके बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो उसके लिए बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज यदि व्यापार में आपको कोई सलाह दे, तो उसमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उन्हें उसके परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज आप यदि अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाए, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल रखकर ही धन व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है, जो लोग किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी आज दिन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में भी वृद्धि होगी, जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। यदि रिश्तों में लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी सुलझेगा, जिसके कारण रिश्तों में निकटता आएगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप उसे चुप रहकर ही सुनें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आपको अपने व्यापार की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे।

कर्क राशि : जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन की मदद से ही कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने पिछले किए गए कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिसके कारण उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन इसमें आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर पिकनिक पर लेकर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज कार्यक्षेत्र में आपके साथी कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि अपने किसी सहयोगी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा क्योकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज संतान के भविष्य के लिए यदि किसी योजना को बनाएंगे, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य लें, नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह भी दूर होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपकी व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे और आप अपने व्यवसाय के जरूरी कामों को भी पीछे छोड़ देंगे, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यस्तता के कारण आज आपको सायंकाल के समय सिर दर्द थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको तनाव भी रहेगा, लेकिन आप अपनी माता जी से बातचीत करके आज आपने तनाव को कम करने में सफल रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज कुछ नए कार्य सौंपे जा सकते हैं, जिन्हें वह अपनी काबिलियत से समय पर पूरा कर कर देंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य से होगी, इसलिए आज आप उन्हीं कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रयास चल रहे हैं, तो उनके प्रयास सफल होंगे। आज संतान की सामाजिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ी देख आपके मन को प्रसन्नता होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की बातों को समझना होगा, तभी आपका रिश्ता और गहरा होगा, जिसके कारण आप दोनों के बीच की दूरियां कम होगी, जो लोग अपने धन को किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर निवेश करेंगे, तो उनको लाभ अवश्य देगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपके घर किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अविवाहित जातकों के लिए आज कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। आज आपको अपने किसी परिचित से समय पर मदद ना मिलने के कारण आपका मन उदास रहेगा। आज आप किसी सांस्कृतिक उत्सव में भी हिस्सेदारी ले सकते हैं, जो लोग आज किसी नये बिजनेस को अपनी संतान को कराना चाहते हैं, वह करा सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं। जहां आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपकी किसी बात का कोई बुरा मान सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कोई तनाव मिल सकता है। आज आपको अपने किसी भी किए हुए कार्य के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको अपने व्यापार में भी कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही ले व किसी की बातों में आकर ना ले, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको दूसरों की मदद करते समय भी ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आज आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी तरक्की देखकर जलन हो सकती है। नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें उन्हें किसी को भी साझीदार बनाने से बचना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से पहले सोचना होगा, नहीं तो उन्हें इस बात के लिए सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय के लंबे समय से रुके हुए धन को मिलने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप अपने कुछ धन को भविष्य के लिए संचय करने में सफल रहेंगे।

मीन राशि : आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य के भविष्य से संबंधित निर्णय को भावुकता में नहीं लेना है, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कष्टदायक हो सकता है और आज आपको अपने व्यवहार में भी मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे और परिवार का कोई छोटा सदस्य आज आपसे बहसबाजी में भी पड़ सकता है। आज आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप अपनी संतान की सभी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि लंबे समय से अपने किसी कमजोर विषय पर पकड़ बनाई हुई थी, तो आज उन्हें उस विषय में सफलता मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...