Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : जो लोग आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है, इसलिए आज वह अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आज आप सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात भी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद हो सकता है, जो लंबा खिंच सकता है। आज आप संतान की पढ़ाई से संतोषजनक रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको व्यवसाय में कुछ परेशानी आपको लंबे समय से घेरे हुई थी, तो आज आप उनके लिए और परेशान रहेंगे, जिसके कारण आज आपके कामों में भी रुकावटें आएंगी, जिनके लिए आप अपने किसी परिजन से भी मदद लेने की सोचेंगे। आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं व दिल खोलकर कर सकते हैं, क्योंकि आज उन्हें  उसमे भरपूर लाभ मिलने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

मिथुन राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है, जिसके कारण उनका आगे का रास्ता भी साफ होगा। यदि आज आपका कोई कोर्ट कचहरी संबंधित मामला विवादित है, तो उसमें आज परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में किसी भी नए व्यक्ति को साझेदार बनाने से बचना बेहतर रहेगा, इसलिए आज विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में बेहतर परिणाम पा सकेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि : आज आपको अपने स्वास्थ्य में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज व्यापार, नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके मित्र के रुप में हो सकते हैं और आपके सभी बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको इनसे सावधान रहने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपको किसी से भी कोई वस्तु उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपके सामने कोई मुश्किल आ सकती है।

सिंह राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि वह अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे, जिसमें उन्हें अपने गुरुजनों का साथ भी भरपूर मिलेगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज उनका कोई मित्र उनकी चुगली कर सकता है, जिसके कारण उनके अधिकारियों से उनको डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आज संतान के विवाह की बात भी आप पक्की कर सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपको हर मामले में अपनी माताजी का सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी से आज आपको बातचीत करते समय अपनी सभी मन के भावों को व्यक्त नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी परेशानी समझ जाएंगे। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से भी परेशान रहेंगे, आप जिनपर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप उसमें ना कामयाब रहेंगे। आज आप अपने किसी भविष्य के लिए हुए फैसले के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा, क्योंकि आपका वह फैसला गलत साबित हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भी बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने किसी भी लक्ष्य की  प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपका कोई नया मित्र भी बन सकता है, लेकिन आपको उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है और अपने मन की सभी बातों को भी उनसे शेयर ना करें, नहीं तो वह दूसरों को बता कर उनका फायदा उठा सकते है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर जा सकते हैं। जहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको बाहर के भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आपके अंदर जोश रहेगा और आप किसी भी कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी आज पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ेंगे और जिससे आज आपके व्यापार के शत्रु भी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको कड़ी मेहनत के बाद धन भी मन मुताबिक मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से भी आज आपके संबंध मधुर रहेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, क्योंकि आपके घर आज कोई परिजन आ सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएगा और इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आज आप अपने व्यापार में मिलने वाले लाभ से संतुष्ट रहेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे और आज आपको व्यापार में भी विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ संतान की कुछ आवश्यक सामग्री को खरीदने की जा सकते हैं, जिसमें आप अपने कुछ दैनिक चीजों के लिए भी शॉपिंग कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपको सभी क्षेत्रों में निराशाजनक परिणाम देने वाला रहेगा, इसलिए आज आपको किसी भी नए कार्य को करने से बचना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज ग्रहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा, क्योंकि यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुआ था, तो आज वह समाप्त होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको व्यापार में अत्यधिक लाभ ना मिलने के कारण आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आज आपको अपने खर्चों को भी देखकर करना होगा, नहीं तो आपको अपने भविष्य के संचय के संचय धन को भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा, क्योंकि आज आप किसी मुश्किल घड़ी से भी आसानी से निकल जाएंगे, लेकिन यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को ध्यान में रखकर सदस्यों की पर कड़ी निगरानी रखनी होगी, क्योंकि आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने व्यापार की सभी समस्याओं को आसानी से हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन जो लोग आज किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको समाज में भी मान सम्मान मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आज सट्टेबाजों को अपने धन का निवेश करने से पहले सावधान रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच समझ कर लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देनी होगी, जिससे वह अपनी सभी समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...