Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आप अपने व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, जिनसे आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि विवाह कर लिया है, तो उनके जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, क्योंकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आज सायंकाल के समय आपको अपनी संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृष राशि : आज आपको अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें  पहचानना भी होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, जो लोग सामने कुछ और और बाद में कुछ हो व बुराइयां करते हो, आपको उनसे भी सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह भी आपके शुभचिंतक बनने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन होंगे नहीं। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिससे उनकी छवि और क्लियर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी उस एनर्जी को सही काम में लगाएं और व्यर्थ ना करें, इसीलिए आज आप अपने पिछले समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य  कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी निर्णय आसानी से ले पाएंगे।  यदि परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से सलाह मशवरा करके ही लें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा। जो लोग विदेशों से  कारोबार करते हैं, उनको आज लाभ मिलने की पूरी संभावना मिलती दिख रही है। आध्यात्मिक क्षेत्रों में आज आप उन्नति पा सकते हैं, इसलिए उन्हीं में कार्यरत रहे। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिनको आप को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, नहीं तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आपको व्यापार में किसी पर भी भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निर्णय लेना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक होगी और धन भी व्यय होगा, लेकिन सायंकाल तक उनके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, संतान को आज जिम्मेदारी से कार्य करते देख आपका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से तरक्की मिलती दिख रही है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लेकर भी लाभ कमा सकते हैं, लेकिन जिन्होंने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, उनको भी आज भरपूर लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी, जिसके कारण आप कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको समय पर अपने किसी परिजन से मदद न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मीन राशि : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि आज आपको अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि ऐसा कुछ हो, तो आप डॉक्टरी सलाह अवश्य ले और योग व ध्यान आदि का सहारा लेकर आप अपनी कुछ समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। आज आपको अपने माता-पिता से अपने व्यवहार को मधुर रखना होगा, तभी वह आप से प्रेम करेंगे व आपकी बातों को समझेंगे, नहीं तो आज आपको उनसे भी डांट खानी पड़ सकती है, जो लोग अपने धन को सट्टेबाजी आदि में निवेश करते हैं, वह दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि उससे उन्हें भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...