Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए आज आपके व आपके जीवनसाथी के बीच यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई प्रिय मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने मामलों में किसी को भी बीच में लाने से कुछ बचना चाहिए, नहीं तो उन दोनों के बीच कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज उनके किसी मित्र के द्वारा ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने किसी भी निर्णय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे और आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आपका कोई लंबा कार्य लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आज आप फूले नहीं समाएंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर हो  सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति के अभिलाषा आज पूरी होगी।

कर्क राशि : आज आपको दिन बहुत ही संयम और धैर्य धारण कर बिताना होगा, क्योंकि आज आपके कुछ विरोधी आपको परेशान की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके कारण आपको क्रोध भी आ सकता हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के संबंध में कोई फैसला लेना पडे, तो उसे आगे टालना बेहतर रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर परेशान हैं, उन्हे रोजगार मिल सकता है व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको असफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से के पुराने वादे याद आएंगे, जिन्हें आप पूरा भी अवश्य करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसके कारण आप आज अपनी कुछ नयी योजनाओं को टाल सकते हैं, लेकिन नौकरी करने की जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में ही फोकस करना बेहतर रहेगा, क्योंकि उनको कोई गलती होने की आशंका बनती दिख रही है, जिससे उनकी छवि भी खराब होगी, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आप अपने पिताजी से अपने मन की सारी बातें साझा करेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा, जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधित थोड़ा बहुत कष्ट चल रहा हैं, वह समाप्त आज होंगे। आज आप अपनी किसी प्रिय के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ बना कर पढ़ना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।

कन्या राशि : आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी, जिसके कारण आप किसी भी निर्णय को स्वयं लेने में असमर्थ रहेंगे, आपको डर सताएगा कि कहीं यह निर्णय गलत तो नहीं है, इसलिए आज आपको किसी के भी कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपका अपने भाई से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा, लेकिन आज आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, जो उनको अकस्मात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आज आपके मन में अपने कार्यों को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसके कारण आपके मन में कुछ भले बुरे विचार भी आएंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है। आज आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने किसी आज आपको किसी के भी बारे में गलत विचारों को अपने मन में नहीं लाना है। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपका मन कुछ उथल पुथल भरा रह सकता है। आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज आप संतान को यदि किसी जिम्मेदारी को सौंपेंगे, तो वह आज उसे पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर आपके मन में हर्ष होगा। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाएं, क्योंकि आपको उसे उतार पाना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज जोखिम उठाने से बचना चाहिए, नहीं तो उनका नुकसान हो सकता है। यदि आज आपको कोई मानसिक तनाव है, तो वह भी आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल कूद करके समाप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी चीजों के साथ कुछ गैर जरूरी खर्चो पर भी धन व्यय करेंगे। आज नौकरी करने वाले जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें व्यस्त रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों को लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई पेट संबंधित समस्या है, तो उन्हें बाहर के खाने से परहेज रखने को कहें। यदि आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, व्यवसाय के लिए किसी से सलाह मशवरा करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करें, तो बेहतर रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संभाल कर रख पाएंगे, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने छोटे भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखेंगे, तो आपको उनसे सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह आज उसे भी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें उसमें किसी को साझीदार बनाने से बचना चाहिए, नहीं तो वह बाद में धोखा दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी परिजन के घर मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे, जो लोग घर से दूर किसी नौकरी पर कार्यरत हैं, उनको आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आप बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने किसी सगे संबंधी से भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी कार्य में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उसमें भी आपको क्रोध की स्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध नहीं करना है, नहीं तो परिवार के सदस्यों में कोई आपसी विवाद पनप सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन आदि की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आप अपने व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनके लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आज आप अपने संतान के करियर को लेकर भी कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। आज आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...