Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आज नौकरी कर रहे जातकों को कार्य क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो  उनको अत्यधिक प्रिय हो, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा व उसमें उन्हें अपने साथियों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसके कारण उनकी समस्या का समाधान भी होगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यदि आज ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृष राशि : आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए होगा। आज आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपको आपका व्यापार में फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपनी संतान की कुछ अनचाही इच्छा की प्राप्ति भी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा। आज यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो यह क्रोध आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ देगा व आपके पारिवारिक रिश्तो में भी खटपट हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। यदि आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करें, तो भी आपको क्रोध नहीं करना है, नहीं तो आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टाल सकता है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यो से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को व परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करने का मन अथवा योजना बनाएंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपने धन का निवेश भी दिल खोलकर करने में फायदा होगा। जो लोग संतान के भविष्य के लिए धन को संचय करने की सोच रहे हैं, उन्हें एफडी अथवा लॉटरी आदि में धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिन जातकों का अभी कुछ समय पहले विवाह हुआ है, उनको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पुरानी बात पर सोच विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने किसी परिजन की ओर से भी सलाह मशवरा लेना पड़ सकता है। यदि आपका अपने भाई बहनों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुधार होगा। यदि आज आपके पिताजी को अकस्मात कोई स्वास्थ्य समस्या होगी, तो उसमें सायंकाल तक सुधार होने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने कुछ अकस्मात खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन वह आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनके हाथ कोई बेहतर अवसर अथवा कोई बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आज आप व्यवसाय की किसी नई योजना को लांच करें, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। जो लोग पिछले समय से  किसी बीमारी से ग्रस्त है, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने किसी सहपाठी से मदद लेनी पड़ सकती है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। यदि आपके परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज फिर से वह सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप और परेशान रहेंगे और कार्य क्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज ध्यान देना होगा कि उन्हें जो कार्य सौंपा जाएगा, उसे ध्यान मग्न होकर करें, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो उसमें आपको उनकी बात मानना बेहतर रहेगा। जो लोग किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वह उसके लिए आज आवेदन कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के लिए लाभदायक रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपका अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा काम में आएगा, क्योंकि आज आपको समय पर उनसे आपको मदद मिल सकती है। आज आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सत्संग, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। जो लोग अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्या के कारण परेशान हैं, तो उसमें भी आज सुधार होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है, क्योंकि आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई करने भेज सकते हैं, जिनके लिए आप जरूरतों के सामान की खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। आज व्यस्तता के कारण आप अपने जरूर कुछ जरूरी कार्य को आगे के लिए भी टाल सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज उसमे आपको जीत मिल सकती है, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं। आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि व्यापार में आज आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके व्यापार में अकस्मात कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिस पर आपको यकीन नहीं होगा,व आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती भी मिलेगी, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के लोगों के लिए भी आसानी से समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज यदि आपने पहले कभी अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में किया था, तो आज वह आपको दोगुना होकर मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है, इसलिए आज यदि जोखिम उठाए, तो भी किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से ही उठाएं। आज का दिन आपको अपने भाइयों से भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जो लोग किसी परिवार के सदस्य के खराब व्यवहार के कारण परेशान हैं, तो उसमें भी आज उन्हें सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि वह विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं। आज आप आपने कारण कुछ कामों को आगे के लिए टाल सकते है, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के सामने असमंजस की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन वह अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, इसलिए आज उनको अपनी आंखें खुले रखकर कार्य करना बेहतर रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...