Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। सायंकाल के समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कहीं दर्द आदि भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान के लिए आज आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच सकते हैं। आज आपको व्यापार में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपकी अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है, इसलिए आज आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। उनकी बात सुननी व समझनी  होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने भाइयों के साथ आपसी प्रेम रखेंगी। यदि कोई विवाद था, तो वह उसे दूर कर गले मिलेंगे। सायंकाल के समय आपको ससुराल पक्ष के लोगों से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशि : आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा और धैर्य से काम लेना होगा। आज आपके परिवार में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको परिवार के सदस्यों की मदद अवश्य लेनी होगी, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य ही आपके शत्रु बन सकते हैं। आज आप आय के विभिन्न साधनों में भी विनियोग करेंगे। आज आपके वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आप यदि किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें धन व्यय करना पड़ेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना था, तो वह आज कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि आप अपने जेब को देखकर ही खर्चा करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगी। आज आप गरीबों की सहायता या किसी जरूरतमंद की मदद के लिए सबसे पहले आगे आएंगे, लेकिन आज आपको अपने कार्य को छोड़कर दूसरों के कार्यों में नहीं पडना है, नहीं तो आपके कार्य बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को लेकर अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त कर सकते हैं। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसके लिए अपने गुरुजनों व अपने मित्रों से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च होगा। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके साहस में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके शत्रु आपके साहस व पराक्रम की भी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, आज उनके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण उन्हें अपने साथियों से मदद लेनी पड़ सकती है। आज व्यापार कर रहे लोगों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है, इसलिए आज आपको व्यवसाय के कार्यों को ढीले में नहीं लेना है, नहीं तो बाद वह परेशानी खड़ी कर सकते हैं और आपके उत्तरदायित्वों में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने कुछ बढ़ते हुए अनावश्यक खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जो आपकी चिंता का विषय बनएंगे। आज आपको कोई पेट अथवा वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना बनती दिख रही है, जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। आज संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों के लिए आपको शाबाशी मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है,तो आपका यह सपना पूरा होगा।

धनु राशि : आज का दिन आप सामाजिक क्रियाकलापों में लगाएंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। धर्म व अध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपको अपने मन की बातों को किसी दूसरे से उजागर नहीं करना है और आपको आपका व्यापार का रुका हुआ धन प्राप्त होने की उम्मीद दिख रही है। आज आप अपने भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी के लिए भी कुछ व्यय करेंगे, लेकिन आपको किसी के कहने में आकर अपने संचय धन को व्यय नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी घूमने फिरने जाने की योजना का प्लान भी बना सकते हैं।

मकर राशि : आज आपके निर्णय लेने की क्षमता आपको लाभ दिलवाई, क्योंकि आपके निर्णय लेने की क्षमता को देखकर आज आपके व्यवसाय के विरोधी भी शांत रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने फैसले तुरंत लेने होंगे, उनमें किसी से सलाह मशवरा नहीं करना होगा। यदि आपने व्यवसाय के किसी भी फैसले में अपने किसी सगे संबंधी अथवा बिजनेस पार्टनर को शामिल किया, तो वह बाद में आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी किसी समस्या के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी पड़ सकती है, जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो उनके कष्टों में आज कुछ कमी हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप दान पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आप अपने भविष्य के कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस को भी कराने की सोच सकते हैं। आज आपके संतान के कुछ किए गए कार्य से खानदान व कुल का नाम रोशन होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज विवाह योग्य जातकों को कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है, जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको भी आज कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है और वह उसमें जा भी सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका अपने किसी परिजन से मिल मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा।

मीन राशि : आज के दिन आपका मन किसी चिंता के कारण परेशान रहेगा और आप यहां वहां की सोचेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आज आपकी अपनी संतान में पत्नी के प्रति प्रेम भावना और बढ़ेगी, जिसके कारण वह भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है, इसलिए आज उनको महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना बेहतर रहेगा। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार में किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों में माता-पिता की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि वहां कोई ऐसी बातचीत हो, जो आपको बुरी लगे, तो उसको भी आपको चुप रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...