Google Analytics Meta Pixel भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे ऊपर सवाल उठाने से पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखें - Ekhabri.com

भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे ऊपर सवाल उठाने से पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखें

नई दिल्ली- कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद मामले में पाकिस्तान द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद भारत ने भी पलटवार किया है। भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को आधारहीन और झूठा बताया है। भारतीय राजदूत ने पाक को दो टूक में स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत के ऊपर सवाल उठाने से पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देख लें। भारतीय राजदूत ने कहा कि हमारा देश वर्षों से धर्मनिरपेक्ष है और आगे भी रहेगा। वहीं पाकिस्तानी मंत्री के ट्वीट पर  केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पलटवार किया है और कहा है कि कुछ लोग भारत की समावेशी संस्कृति को बदनाम करने की साजिश के तहत संस्थानों के ड्रेस कोड और अनुशासन के फैसले को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के सामाजिक-शैक्षणिक-धार्मिक अधिकारों को बेशर्मी से कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों सहित अल्पसंख्यकों के समान अधिकार, सम्मान, समृद्धि, सहिष्णुता, सद्भाव और समावेशिता के प्रति भारत हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।
हिजाब विवाद पर पाकिस्तान ने भारत पर उठाए थे सवाल
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय राजनयिक को भारत में मुसलमानों के खिलाफ कथित धार्मिक असहिष्णुता, नकारात्मक रूढ़िवादिता, कलंक और भेदभाव पर पाकिस्तान की गहरी चिंता से अवगत कराया गया। भारत सरकार को कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के अपराधियों के ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए और मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करना चाहिए।
मरियम नवाज ने ट्विटर पर लगाई कर्नाटक की मुस्लिम लड़की की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ट्विटर पर कर्नाटक की मुस्लिम लड़की की तस्वीर लगाकर भारत पर निशाना साधने की कोशिश की है।
भारत में मुसलमानों के दमन की योजना बनाई जा रही: पाक के विदेश मंत्री
इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है। दुनिया को यह समझना होगा कि भारत में मुसलमानों के दमन की योजना बनाई जा रही है।
मोदी के भारत में जो चल रहा वह डरावना: पाक सूचना मंत्री
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी के भारत में जो कुछ चल रहा है, वह डरावना है। भारतीय समाज अस्थिर नेतृत्व में सुपर स्पीड से पतन की ओर जा रहा है। हिजाब पहनना अन्य ड्रेस की तरह से एक निजी पसंद का मामला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...